बिजनेस

Northern Arc Listing: नॉर्दर्न आर्क कैपिटल की शानदार लिस्टिंग, 33.5% प्रीमियम पर शुरुआत, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 24, 2024, 10:19 AM IST

Northern Arc Capital IPO Listing Price: लिस्टिंग के बाद नॉर्दर्न आर्क कैपिटल के शेयर में प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर लिस्टिंग प्राइस के मुकाबले 4.32 फीसदी की गिरावट के साथ 335.85 रु पर आ गया है।

Image

नॉर्दर्न आर्क कैपिटल की शानदार लिस्टिंग

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नॉर्दर्न आर्क कैपिटल की दमदार लिस्टिंग
  • 33.5% प्रीमियम पर की शुरुआत
  • निवेशकों की हो गई मौज

Northern Arc Capital IPO Listing Price: मंगलवार को शेयर बाजार में नॉर्दर्न आर्क कैपिटल की लिस्टिंग हो गई है। इसकी लिस्टिंग काफी शानदार हुई है। कंपनी के शेयर ने BSE पर 33.5% प्रीमियम पर शुरुआत की है, जिससे निवेशकों की अच्छी कमाई हुई है। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर में प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर लिस्टिंग प्राइस के मुकाबले 5.24 फीसदी की गिरावट के साथ 332.60 रु पर आ गया है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 5,372.32 करोड़ रु है।

ये भी पढ़ें -

कैसा रहा IPO (Northern Arc Capital IPO)

नॉर्दर्न आर्क कैपिटल का IPO सोमवार, 16 सितंबर को खुला और गुरुवार, 19 सितंबर को बंद हुआ। आईपीओ में शेयरों के लिए 249-263 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था, जबकि लॉट साइज 57 शेयरों की थी।

चेन्नई स्थित नॉर्दर्न आर्क कैपिटल की शुरुआत 2009 को हुई थी और यह भारत में वंचित परिवारों और बिजनेसों को रिटेल लोन ऑफर करती है। इसके आईपीओ को कुल 117.19 गुना सब्सक्राइब किया गया।

क्या है कंपनी का बिजनेस

नॉर्दर्न आर्क कैपिटल का बिजनेस मॉडल विभिन्न ऑफरिंग, क्षेत्रों, प्रोडक्ट्स, क्षेत्रों और लोन लेने वालों की कैटेगरियों में फैला हुआ है। इसने 31 मार्च, 2024 तक भारत भर में 10.18 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुँचते हुए 1.73 लाख करोड़ रुपये से अधिक की फाइनेंसिंग की सुविधा प्रदान की है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

End of Article