बिजनेस

ONDC Network: महिलाओं, छोटे उद्यमों को सशक्त बनाने के लिए ग्रामीण फाउंडेशन, ओएनडीसी नेटवर्क ने किए समझौते

ONDC Network: ओएनडीसी (ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स) के मुख्य कारोबार अधिकारी (सीबीओ) शिरीष जोशी ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इस एमओयू का उद्देश्य अपनी-अपनी क्षमताओं का सदुपयोग करके ज्यादा-से-ज्यादा लोगों की बेहतरी के लिए काम करना है। इस पहल के तहत लोगों को शिक्षित और जागरूक करके और उन्हें सुविधाएं मुहैया कराकर, उनके ओएनडीसी नेटवर्क से जुड़ने के अनुभव को सहज तथा कुशल बनाना है।

Image

Grameen Foundation, ONDC Network

KEY HIGHLIGHTS
  • सामाजिक-आर्थिक विकास और डिजिटल समावेश
  • सामाजिक-आर्थिक विकास और डिजिटल समावेश
  • एमओयू का उद्देश्य अपनी-अपनी क्षमताओं का सदुपयोग करना

ONDC Network: उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) की ई-कॉमर्स पहल ओएनडीसी ने विभिन्न कारोबारी इकाइयों और महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक विकास और डिजिटल समावेश को बढ़ावा देने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ग्रामीण फाउंडेशन फॉर सोशल इम्पैक्ट के साथ बृहस्पतिवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। ओएनडीसी (ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स) के मुख्य कारोबार अधिकारी (सीबीओ) शिरीष जोशी ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इस एमओयू का उद्देश्य अपनी-अपनी क्षमताओं का सदुपयोग करके ज्यादा-से-ज्यादा लोगों की बेहतरी के लिए काम करना है।

हर आकार और पृष्ठभूमि वाले व्यवसायों को समान अवसर दिया जाएगा

इस पहल के तहत लोगों को शिक्षित और जागरूक करके और उन्हें सुविधाएं मुहैया कराकर, उनके ओएनडीसी नेटवर्क से जुड़ने के अनुभव को सहज तथा कुशल बनाना है। उन्होंने कहा, “ओएनडीसी नेटवर्क एक समावेशी डिजिटल परिवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां हर आकार और पृष्ठभूमि वाले व्यवसायों को समान अवसर दिया जाएगा। बाधाओं को दूर करके, हम डिजिटल अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए छोटे उद्यमों से लेकर महिला उद्यमियों तक, विभिन्न इकाइयों को सशक्त बना रहे हैं।”

व्यावसायिक अवसर खुलेंगे

ग्रामीण फाउंडेशन फॉर सोशल इम्पैक्ट की अंतरिम मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) भारती जोशी ने कहा, “इससे किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), सूक्ष्म, लघु, और मझोले उद्यमों (एमएमएसएमई), स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), महिला उद्यमियों, स्टार्ट-अप और इसी तरह की संस्थाओं के सदस्यों के लिए व्यावसायिक अवसर खुलेंगे। ग्रामीण फाउंडेशन और ओएनडीसी नेटवर्क डिजिटल समावेश को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे।” उन्होंने कहा, “... हम सूचना और बाजार की सुगमता में मौजूद कमी को दूर करने और हर स्थान पर डिजिटल सीमाओं को खत्म करने के लिए ओएनडीसी नेटवर्क को एक स्वाभाविक सहयोगी के रूप में देखते हैं।”

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article