बिजनेस

NBCC Share Price Target: अभी और भागेगा 253% का रिटर्न देने वाला ये शेयर, एक्सपर्ट ने बताया कितना है टारगेट

NBCC Share Price Target: Jatin Gedia ने ET Now Swadesh के खास शो में निवेश के लिए NBCC Share का नाम बताया है। उन्होंने कहा,"NBCC Share पर ध्यान रखिए। NBCC का काफी अच्छा स्ट्रक्चर बना हुआ है।

Image

एनबीसीसी के शेयर

NBCC Share Price Target: शेयर बाजार में यदि आप निवेश करते हैं तो ET Now Swadesh के खास शो में एक्सपर्ट ने निवेश को लेकर NBCC Share का नाम बताया है। उन्होंने इसकी खरीदारी की राय दी है। एक्सपर्ट ने इस स्टॉक का Share Price Target और Stop-Loss भी बताया है। आइए जानते हैं कि NBCC Share में निवेश को लेकर एक्सपर्ट की क्या राय है...

NBCC Share Price target: NBCC पर 175 रुपये का टारगेट

एक्सपर्ट Jatin Gedia ने ET Now Swadesh के खास शो में निवेश के लिए NBCC Share का नाम बताया है। उन्होंने कहा,"NBCC Share पर ध्यान रखिए। NBCC का काफी अच्छा स्ट्रक्चर बना हुआ है।" एक्सपर्ट ने बताया कि,"आप इस शेयर को पोर्टफोलियो में अगले 2 से 3 महीने के लिए जोड़ सकते हैं। हमें लगता है कि ये पिछले हाई की तरफ अप्रोच कर सकता है, जिसका लेवल 172 से 175 हो सकता है। उन्होंने कहा कि यहां पर हम Stop-Loss 130 का रखेंगे।

NBCC Share Price History: NBCC Share ने कितना दिया रिटर्न

NBCC Share Price ने पिछले एक महीने में 15 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में NBCC Share ने 113 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले एक साल में 253 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है।

क्या करती है NBCC (India) Ltd

NBCC (India) Ltd की स्थापना 1960 में हुई थी। भारत सरकार के सिविल इंजीनियरिंग एंटरप्राइज, एनबीसीसी का हेडक्वॉटर दिल्ली में है। आज ये कंपनी नवरत्न सीपीएसई का दर्जा रखती है। ये अपनी क्षमताओं, नवीन दृष्टिकोण, गुणवत्ता के उच्चतम मानक के पालन के कारण निर्माण क्षेत्र में निर्विवाद नेता के रूप में उभरी है। हाल ही में, एनबीसीसी ने अपने पीएमसी सेगमेंट के तहत सरकारी संपत्तियों के पुनर्विकास नामक एक नए बिजनेस वर्टिकल में प्रवेश किया है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article