Vodafone Idea Share Price: मंगलवार के कारोबार में टेलीकॉम कंपनी Vi (वोडाफोन आइडिया) के शेयर में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में ही इसके शेयर में 10 फीसदी अपर सर्किट लग गया है। 6.18 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले वीआई का शेयर सीधे 10 फीसदी अपर सर्किट के साथ 7.49 रु पर खुला। करीब पौने 10 बजे भी ये 0.68 रु या 9.99 फीसदी की मजबूती के साथ 7.49 रु पर ही है। बता दें कि सरकार वोडाफोन आइडिया के स्पेक्ट्रम बकाया को इक्विटी में बदलकर इसकी सबसे बड़ी शेयरधारक बनने जा रही है। 36,950 करोड़ रुपये के इस इक्विटी कंवर्जन से वोडाफोन आइडिया में सरकार की हिस्सेदारी बढ़कर 48.99 प्रतिशत हो जाएगी। इसी खबर का असर कंपनी के शेयर पर आज दिख रहा है।
ये भी पढ़ें -
ब्रोकरेज फर्म ने कहा खरीद लो (Vi Share Price)
ब्रोकरेज फर्म सिटी ने भी वोडाफोन आइडिया के शेयर पर ‘BUY’ रेटिंग की पुष्टि की है। इससे भी आज शेयर पर पॉजिटिव असर पड़ा है। सिटी ने शेयर में 77 प्रतिशत तेजी की उम्मीद जताई है।
क्यों है सिटी को उम्मीद (Vodafone Share Price)
सिटी ने सरकार के कदम को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम बताया है जिसके सकारात्मक परिणाम होंगे। ब्रोकरेज फर्म ने यह भी कहा कि यह सरकार की ओर से मजबूत और समय पर दिए गए सपोर्ट को दर्शाता है।
कैश फ्लो को मिलेगी राहत (Idea Share)
सिटी के अनुसार, इस फैसले से अगले तीन वर्षों में वोडाफोन आइडिया के कैश फ्लो को काफी राहत मिलने की उम्मीद है और इसके बैंक डेट के लिए फंड जुटाने का काम पूरा करने में सुविधा होगी।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
