बिजनेस

Good Friday 2024 Bank Holiday: गुड फ्राइडे को सरकारी बैंक बंद है या नहीं?, यहाँ देखें डिटेल्स

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 26, 2024, 02:48 PM IST

Good Friday 2024 Bank Holiday, Good Friday ko Bank Band Hai kya: गुड फ्राइडे की वजह से बैंक 29 मार्च को बंद रहेंगे। इस मौके पर देश के कई राज्यों में सरकारी और प्राइवेट बैंक शुक्रवार को बंद रहेंगे।

Image

Good Friday 2024 Bank Holiday: गुड फ्राइडे को सरकारी बैंक बंद है या नहीं?, यहाँ देखें डिटेल्स

Good Friday 2024 Bank Holiday, Good Friday ko Bank Band Hai kya: यदि आप आने मार्च में बचे हुए कुछ दिनों के अंदर बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको अपने राज्य के आधार पर किस दिन बैंक बंद रहेगा यह जानना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि गुड फ्राइडे की वजह से बैंक 29 मार्च को बंद रहेंगे। इस मौके पर देश के कई राज्यों में सरकारी और प्राइवेट बैंक शुक्रवार को बंद रहेंगे।

जारी रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं

जिस दिन बैंक बंद रहेंगे उस दिन ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। अगर आपको छुट्टियों के दिन बैंक से जुड़ा काम है तो आप घर बैठे ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। बैंकों की छुट्टियों के बावजूद सभी ऑनलाइन और एटीएम सेवाएं जारी रहेंगी। इसके अलावा आप क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के जरिए भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं।

रविवार के दिन भी खुलेगा बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI) ने कहा है कि सभी एजेंसी बैंकों को 30 मार्च और 31 मार्च, 2024 को सामान्य कामकाजी घंटों तक सरकारी लेनदेन से संबंधित काउंटर लेनदेन के लिए अपनी नामित शाखाएं खुली रखनी चाहिए। 31 मार्च को रविवार है और यह चालू वित्त वर्ष का अंतिम दिन है। आरबीआई ने बयान में कहा कि भारत सरकार ने सरकारी प्राप्तियों और भुगतान से संबंधित बैंकों की सभी शाखाओं को 31 मार्च, 2024 (रविवार) को लेनदेन के लिए खुला रखने का अनुरोध किया है ताकि वित्त वर्ष 2023-24 में प्राप्तियों और भुगतान से संबंधित सभी सरकारी लेनदेन का हिसाब रखा जा सके। इसमें कहा गया कि इसी तरह एजेंसी बैंकों को सलाह दी जाती है कि वे 31 मार्च, 2024 (रविवार) को सरकारी व्यवसाय से संबंधित अपनी सभी शाखाएं खुली रखें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article