बिजनेस

Home Loan: होम लोन पर बचत का सुनहरा मौका, रीफाइनेंसिंग से कैसे कम करें ब्याज और EMI

Home Loan Refinancing: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस साल दो बार प्रमुख रेपो रेट में कटौती की है। जिससे होम लोन की दरें वर्तमान में 2022 के बाद पहली बार 8% से नीचे चल रही हैं। अब आप रीफाइनेंसिंग (Refinancing) के जरिये कम ब्याज दर पर लोन लेकर अपनी EMI घटा सकते हैं।

Image

Home Loan Refinancing के फायदे (तस्वीर-Canva)

Home Loan Refinancing : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस साल फरवरी और अप्रैल में दो बार रेपो रेट में कटौती की है। इसके चलते होम लोन की ब्याज दरें 8% से नीचे आ गई हैं, जो कि 2022 के बाद पहली बार हुआ है। महंगाई में गिरावट के कारण आने वाले समय में और भी रेट कट्स की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में 2025 उन होम लोन धारकों के लिए बेहतरीन मौका है जो अपने लोन पर बड़ी बचत करना चाहते हैं।

रीफाइनेंसिंग एक महत्वपूर्ण रणनीति

रीफाइनेंसिंग (Refinancing) एक महत्वपूर्ण रणनीति है। इससे आप कम ब्याज दर पर लोन लेकर अपनी EMI घटा सकते हैं और लोन जल्दी चुकाकर ऋण-मुक्त (debt-free) हो सकते हैं। आइए जानते हैं रीफाइनेंसिंग क्या है और यह कैसे आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।

रीफाइनेंसिंग क्या है और यह कैसे काम करता है?

रीफाइनेंसिंग का मतलब है कि आप अपने पुराने होम लोन को एक नए लोन से बदलते हैं, जिसकी ब्याज दर कम होती है। इससे आपकी कुल ब्याज लागत घटती है और आप EMI में भी राहत पा सकते हैं।

BankBazaar की रिपोर्ट ‘Home Loans Made Easy’ के अनुसार, रीफाइनेंसिंग के दो विकल्प होते हैं:-
क्या जानना चाहिए मौजूदा लेंडर के साथ रीफाइनेंसिंग नए लेंडर को बैलेंस ट्रांसफर
कारण पुराना बेंचमार्क रेट, ऊंचा ब्याज दर नया लेंडर बेहतर रेट ऑफर कर रहा है
प्री-क्लोजरआवश्यक नहीं नया लोन जारी करके मौजूदा लोन बंद
आवेदन प्रक्रिया सरलजटिल, आवेदन भरना जरूरी
दस्तावेजनहीं लगतेपहचान पत्र, इनकम प्रूफ, प्रॉपर्टी डाक्यूमेंट्स आदि
शुल्क प्रोसेसिंग फीस प्रोसेसिंग, लीगल, MOD शुल्क, प्री-EMI आदि
समय 1 सप्ताह के भीतर1-3 सप्ताह
प्री-क्लोजर चार्ज नहींहो सकते हैं (पेनल्टी/साधारण ब्याज आदि)

रीफाइनेंसिंग कब करें?

जब ब्याज दरें घट गई हों। उदाहरण: ₹50 लाख का लोन अगर 9% से घटाकर 8% पर लिया जाए (20 साल के लिए), तो ₹6 लाख से अधिक की बचत संभव है। जब आप फ्लोटिंग से फिक्स्ड रेट (या इसका उल्टा) में शिफ्ट करना चाहते हों। जब आपको बेहतर शर्तें मिल रही हों – जैसे कम फीस, बेहतर ग्राहक सेवा, या अधिक लचीली भुगतान प्रणाली।

सही समय का चयन क्यों जरूरी है?

लोन की शुरुआत में रीफाइनेंसिंग करने पर सबसे अधिक फायदा होता है, क्योंकि उस समय EMI का बड़ा हिस्सा ब्याज में जाता है। रीफाइनेंसिंग से पहले प्रोसेसिंग फीस, लीगल शुल्क, पेनल्टी आदि का मूल्यांकन जरूर करें। अगर खर्च बचत से अधिक हो, तो यह विकल्प फायदेमंद नहीं होगा।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल बैंक बाजार डॉट कॉम के सीईओ आदिल शेट्टी ने लिखी है, यह सिर्फ जानकारी के लिए है, अगर किसी भी तरह का लोन लेना हो या वित्तीय काम निपटना हो तो एक्सपर्ट्स से संपर्क करें।)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article