एजुकेशन

NORCET 11 Admit Card 2026: नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

AIIMS एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) 11 के उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज 9 सितंबर को जारी कर दिया गया है। परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

Image

नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

AIIMS एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) 11 के उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। इस भर्ती के लिए परीक्षा 12 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज 9 सितंबर को जारी कर दिया गया। जिन उम्मीदवारों ने AIIMS NORCET 11 Exam के लिए आवेदन किया है, उन्हें परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले अपना हॉल टिकट डाउनलोड करके उसमें दी गई सभी जानकारियों को क्रॉस चेक कर लेना चाहिए। यह भर्ती Notice No. 103/2026 के तहत निकाली गई थी।

NORCET 11 में नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए योग्यता

नर्सिंग ऑफिसर का पद Pay Matrix के Level 07 में आता है। इस भर्ती के लिए 18 से 30 वर्ष की उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते थे। आयु की गणना 13 अगस्त 2026 के आधार पर की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास B.Sc. (Hons.) Nursing, B.Sc. Nursing या Post-Basic B.Sc. Nursing की डिग्री और Nurse तथा Midwife के रूप में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।

GNM Diploma वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं, लेकिन उनके पास Nurse और Midwife रजिस्ट्रेशन के साथ कम से कम 50 बेड वाले अस्पताल में दो साल का अनुभव होना चाहिए।

कितना था आवेदन शुल्क?

UR, General और OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3,000 रुपये था। SC, ST और EWS वर्ग के लिए यह शुल्क 2,400 रुपये निर्धारित किया गया था। PWD उम्मीदवारों को फीस में पूरी छूट दी गई थी।

NORCET 11 Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार AIIMS के परीक्षा पोर्टल पर जाकर अपने रजिस्टर्ड लॉगिन विवरण से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद NORCET-11 सेक्शन खोलकर हॉल टिकट डाउनलोड करें और उसका साफ प्रिंट निकाल लें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचें। रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़ी सभी गाइडलाइंस एडमिट कार्ड पर दी गई होंगी, इसलिए उन्हें पहले ही पढ़ लेना जरूरी है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article