बिजनेस

Gold-Silver Rate Today 8th March 2024: नई ऊंचाई पर सोना, 75000 के करीब चांदी, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 8, 2024, 10:10 AM IST

Today Gold Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 8th March 2024: सोना की कीमतें तीन दिनों से लगातार नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छूती जा रही हैं। चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। आप यहां कैरेट के हिसाब से अपने प्रदेश और शहरों का ताजा भाव जान सकते हैं।

Image

सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी

Photo : iStock

Today Gold Price in India (सोना का भाव आज का), 8th March 2024: सोना की कीमतें तीन दिनों से लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंचती जा रही है। उधर चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 500 रुपए की तेजी के साथ 65,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। यह सोने की कीमत का सर्वकालिक उच्चस्तर है। लगातार तीसरे दिन बढ़त हासिल करते हुए सोना 65,650 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए उच्चस्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को सोने की कीमत 65150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। आज शिवरात्रि की छुट्टी है इसलिए आज सोने और चांदी के दाम का अपडेट नहीं आएगा। उधर चांदी की कीमत भी 400 रुपए की तेजी के साथ 74,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बीते कारोबारी सत्र में यह 74,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स में सोना हाजिर मजबूती के साथ 2,152 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। नीचे जानिए अपने शहर का भाव।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:- नीचे जानिए पिछले कारोबारी दिन के गोल्ड भाव और आज के भाव (Gold, Silver Rate Yesterday And Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धता सुबह का रेट प्रति 10 ग्रामदोपहर का रेट प्रति 10 ग्रामशाम का रेट प्रति 10 ग्राम
सोना 99964955छुट्टी के चलते नया रेट नहीं आएगाछुट्टी के चलते नया रेट नहीं आएगा
सोना 99564695छुट्टी के चलते नया रेट नहीं आएगाछुट्टी के चलते नया रेट नहीं आएगा
सोना 91659499छुट्टी के चलते नया रेट नहीं आएगाछुट्टी के चलते नया रेट नहीं आएगा
सोना 75048716छुट्टी के चलते नया रेट नहीं आएगाछुट्टी के चलते नया रेट नहीं आएगा
सोना 58537999छुट्टी के चलते नया रेट नहीं आएगाछुट्टी के चलते नया रेट नहीं आएगा
चांदी 99972265 रुपए किलोछुट्टी के चलते नया रेट नहीं आएगाछुट्टी के चलते नया रेट नहीं आएगा
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price
शहर का नाम (City Name)22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
दिल्ली60,40065,88049,420
कोलकाता60,25065,73049,290
चेन्नई61,050 66,60050,010
मुंबई60,25065,73049,290
पटना60,30065,78049,340
लखनऊ60,40065,88049,420
अयोध्या60,40065,88049,420
गुरुग्राम60,40065,88049,420
गाजियाबाद60,40065,88049,420
नोएडा60,40065,88049,420
अहमदाबाद60,30065,78049,340
जयपुर60,400 65,88049,420
चंडीगढ़60,40065,88049,420
भूवनेश्वर60,25065,73049,290

सोना (Gold) वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत 218 रुपए की तेजी के साथ 65,396 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 218 रुपए यानी 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 65,396 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 17,229 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,161.90 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 27 रुपए की गिरावट के साथ 74,111 रुपए प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 27 रुपए यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,111 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 22,138 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.62 प्रतिशत की हानि के साथ 24.34 डॉलर प्रति औंस रह गई।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article