Gold Price Today,18 22, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम, Gold Silver Rate On 18 January 2024: लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमत 300 रुपए गिरकर 62,750 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन सोना 63,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 200 रुपए फिसलकर 75,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि पिछले दिन यह 75,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। तीन दिनों में सोना में 800 रुपए की गिरावट हुई जबकि चांदी में 1100 रुपए लुढक गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 2,010 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 22.57 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे। नीचे जानिए अपने शहर का आज का भाव-
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| दिल्ली | 57,550 | 62,770 | 47,090 |
| कोलकाता | 57,400 | 62,620 | 46,960 |
| चेन्नई | 57,800 | 63,050 | 47,350 |
| मुंबई | 57,400 | 62,620 | 46,960 |
| लखनऊ | 57,550 | 62,770 | 47,090 |
| अयोध्या | 57,550 | 62,770 | 47,090 |
| गाजियाबाद | 57,550 | 62,770 | 47,090 |
| नोएडा | 57,550 | 62,770 | 47,090 |
| पटना | 57,450 | 62,670 | 47,010 |
| गुरुग्राम | 57,550 | 62,770 | 47,090 |
| अहमदाबाद | 57,450 | 62,670 | 47,010 |
| जयपुर | 57,550 | 62,770 | 47,090 |
| नागपुर | 57,400 | 62,620 | 46,960 |
| चंडीगढ़ | 57,550 | 62,770 | 47,090 |
| सूरत | 57,450 | 62,670 | 47,010 |
| भूवनेश्वर | 57,400 | 62,620 | 46,960 |
| पुणे | 57,400 | 62,620 | 46,960 |
सोना वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 130 रुपये की तेजी के साथ 61,635 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 130 रुपये यानी 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,635 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 7,034 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,014.00 डॉलर प्रति औंस हो गया।
चांदी वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 27 रुपये की गिरावट के साथ 71,429 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 27 रुपये यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,429 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 27,464 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 22.71 डॉलर प्रति औंस हो गई।
