Gold Price Today,18 22, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम, Gold Silver Rate On 19 January 2024: लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद आज ब्रैक लग गया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमतें 250 रुपए बढ़कर 63,000 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं। पिछले कारोबारी दिन सोना 62,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ ता। चांदी भी 400 रुपए बढ़कर 76,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले बंद में 75,600 रुपए प्रति किलोग्राम थी। विदेशी बाजारों में सोना बढ़त के साथ 2,027 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि पिछले कारोबार में यह 2,010 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। चांदी भी मामूली बढ़त के साथ 22.81 डॉलर प्रति औंस पर थी। नीचे जानिए अपने शहर का आज का भाव-
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| दिल्ली | 57,850 | 63,100 | 47,330 |
| कोलकाता | 57,700 | 62,950 | 47,210 |
| चेन्नई | 58,100 | 63,380 | 47,536 |
| मुंबई | 57,700 | 62,950 | 47,210 |
| लखनऊ | 57,850 | 63,100 | 47,330 |
| अयोध्या | 57,850 | 63,100 | 47,330 |
| गाजियाबाद | 57,850 | 63,100 | 47,330 |
| नोएडा | 57,850 | 63,100 | 47,330 |
| गुरुग्राम | 57,850 | 63,100 | 47,330 |
| पटना | 57,750 | 63,000 | 47,250 |
| अहमदाबाद | 57,750 | 63,000 | 47,250 |
| जयपुर | 57,850 | 63,100 | 47,330 |
| नागपुर | 57,700 | 62,950 | 47,210 |
| चंडीगढ़ | 57,850 | 63,100 | 47,330 |
| सूरत | 57,750 | 63,000 | 47,250 |
| भूवनेश्वर | 57,700 | 62,950 | 47,210 |
