बिजनेस

Aaj Sone ka Bhav, 26 Dec 2023: खरीदना चाहते हैं सोना-चांदी, देर न करें, बढ़ रहे है दाम, जानिए अपने शहर का आज का भाव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 27, 2023, 03:52 PM IST

Aaj Sone ka Bhav, 18, 22, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम, 26 December 2023: सोना और चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई। आप यहां कैरेट के हिसाब से अपने प्रदेश और शहरों का ताजा भाव जान सकते हैं।

Image

सोने और चांदी के दाम फिर बढ़े (तस्वीर-PTI)

Aaj Sone ka Bhav, 22, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम, Gold Rate On 26 December 2023: एक बार फिर सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक मंगलवार को सोने की कीमत 250 रुपए बढ़कर 63,750 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन इसकी कीमत 63,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमत भी 350 रुपए बढ़कर 79,450 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी दिन 79,100 रुपए प्रति किलोग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना पिछले कारोबार में 2,052 डॉलर प्रति औंस से बढ़कर 2,062 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी मामूली बढ़त के साथ 24.34 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव क्या है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट (कीमत रुपए में)24 कैरेट (कीमत रुपए में) 18 कैरेट (कीमत रुपए में)
चेन्नई सोने का भाव58,95064,31048,232
मुंबई सोने का भाव58,40063,71047,780
नई दिल्ली सोने का भाव58,55063,86047,905
कोलकाता सोने का भाव आज का58,40063,71047,780
पुणे सोने का भाव आज का58,40063,71047,780
अहमदाबाद सोने का भाव आज का58,45063,76047,820
जयपुर सोने का भाव आज का58,55063,86047,900
लखनऊ सोने का भाव आज का58,55063,86047,905
पटना सोने का भाव आज का58,45063,76047,820
नागपुर सोने का भाव आज का58,400 63,71047,780
चंडीगढ़ सोने का भाव आज का58,55063,86047,905
सूरत सोने का भाव आज का58,45063,76047,820
भूवनेश्वर सोने का भाव आज का58,40063,71047,780
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमत इस प्रकार है:-

नीचे जानिए पिछले कारोबारी दिन के भाव और आज के भाव (Gold Price Yesterday )

शुद्धता 22/12/2023 (कीमत प्रति 10 ग्राम) 26/12/2023 (कीमत प्रति 10 ग्राम)
सोना 999 6284463057
सोना 995 6259262805
सोना 916 5756557760
सोना 750 4713347293
सोना 585 3676436888
चांदी 999 74918 रुपए प्रति किलो74750 रुपए प्रति किलो
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि मंगलवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। विदेशी बाजारों में तेजी के कारोबार के बाद दिल्ली बाजार में सोने की हाजिर कीमतें 250 रुपए तक बढ़ गईं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2062 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। जो पिछले बंद से 10 अमेरिकी डॉलर अधिक है।
रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article