बिजनेस

सोना 100 रुपये महंगा, चांदी 2000 रुपये सस्ती; वैश्विक रुख और अमेरिकी नीतियों का दिखा असर

मजबूत वैश्विक संकेतों और अमेरिका की राजकोषीय नीतियों को लेकर चिंताओं के चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 100 रुपये बढ़कर 98,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि 99.5% शुद्धता वाला सोना 98,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दूसरी ओर, चांदी की कीमत 2,000 रुपये घटकर 99,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत 1.08% बढ़कर 3,330.23 डॉलर प्रति औंस हो गई। विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का असर आगे भी सोने की कीमतों पर दिख सकता है।

Image

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में मजबूती देखी गई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते 24 कैरेट सोना 100 रुपये बढ़कर 98,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी प्रकार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 100 रुपये महंगा होकर 98,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, अमेरिकी राजकोषीय नीति को लेकर बनी अनिश्चितताओं और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के मजबूत रुख ने सोने की मांग को समर्थन दिया है। हाजिर सोना वैश्विक बाजार में 1.08 प्रतिशत यानी 35.46 डॉलर बढ़कर 3,330.23 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

चांदी की कीमत में तेज गिरावट

सोने में तेजी के विपरीत चांदी की कीमत में शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 2,000 रुपये सस्ती होकर 99,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई, जबकि गुरुवार को यह 1,01,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विश्लेषकों की राय

कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी (जिंस शोध) कायनात चैनवाला के अनुसार, अमेरिका की वित्तीय स्थिति को लेकर बढ़ती चिंताओं के चलते सोने में अप्रैल के मध्य के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक तेजी दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने बताया कि बाजार की नजर अब अमेरिका में नए घरों की बिक्री सहित प्रमुख आंकड़ों पर टिकी हुई है, जो आगामी दिनों में सोने की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article