बिजनेस

Gold-Silver Rate Today, 20 Oct 2022: 4000 रुपये से भी ज्यादा सस्ता हो गया है सोना, जल्दी खरीद लें!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 02:34 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 20 October 2022: वैश्विक केंद्रीय बैंकों की ओर से ब्याज दर में बढ़ोतरी और अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने पीली धातु को दबाव में रखा है।

Image

Gold and Silver Rate Today: वाह! 4000 रुपये से भी ज्यादा सस्ता हो गया है सोना

Photo : iStock

Gold and Silver Rate Today, 20 October 2022: अगर आप बी सोना खरीदने का प्लान बना रह हैं, तो ये समय सबसे अच्छा हो सकता है। देश में गोल्ड करीब 4000 रुपये सस्ता हो गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा प्रकाशित दरों के अनुसार गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 50,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि इस साल 18 अप्रैल को पीली कीमती धातु 54,380 रुपये प्रति दस ग्राम के उच्चतम स्तर पर थी। इस तरह इसमें 4130 रुपये की गिरावट आई है। कई कारक हैं जिनकी वजह से देश में सोने की चमक कम हुई है।

आज 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 49040 रुपये प्रति 10 ग्राम है, 20 कैरेट गोल्ड की कीमत 44720 रुपये, 18 कैरेट गोर्ड की कीमत 40700 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड की कीमत 32410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

क्या आपको दिवाली से पहले खरीदना चाहिए सोना?

10 ग्राम सोने की कीमत इस साल की शुरुआत में अपने उच्चतम स्तर से गिरकर इस सप्ताह से लगभग 50,000 रुपये के स्तर पर आ गई है। लिहाजा, त्योहारी सीजन से पहले निवेशक इस कम कीमत का फायदा उठा सकते हैं। दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण-समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग बुधवार को 6.08 टन गिर गई, जो जुलाई के बाद से उनका सबसे बड़ा एक दिवसीय आउटफ्लो है।

ग्लोबल मार्केट में इतना है दाम

एमसीएक्स पर आज सुबह सोना वायदा 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 50,074 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। पिछले सत्र में यह 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 50,212 रुपये पर बंद हुआ था। इस बीच चांदी वायदा 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 55,657 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 0.4 फीसदी गिरकर 18.36 डॉलर प्रति औंस, प्लैटिनम 0.6 फीसदी गिरकर 878.52 डॉलर और पैलेडियम 0.6 फीसदी गिरकर 1,988.78 डॉलर पर आ गया।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article