बिजनेस

Gold-Silver Rate Today, 12 Dec 2022: 14 दिनों में सोने के दाम में जबर्दस्त उछाल, चांदी का ऐसा है हाल

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 12, 2022, 01:20 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 12 December 2022: इस हफ्ते के पहले ही दिन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में गिरावट देखी जा रही है। आइए जानते हैं सोने-चांदी की कितनी कीमत है।

Image

Gold and Silver Rate Today: 14 दिनों में सोने-चांदी के दाम में जबर्दस्त उछाल

Photo : iStock

Gold and Silver Rate Today, 12 December 2022: सोमवार को सोने की कीमत पर दबाव देखा जा रहा है। अमेरिकी डॉलर में मजबूती के बीच निवेशकों को अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़े और फेडरल रिजर्व के ब्याज दर के फैसले का इंतजार है। यूएस फेड की साल 2022 की आखिरी बैठक 13 दिसंबर और 14 दिसंबर को होनी है। इस बार की बैठक में ब्याज दरों में 50 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की उम्मीद है। गोल्ड- सिल्वर की बात करें, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना वायदा 0.29 फीसदी या 157 रुपये की बढ़त के साथ 54,138 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी की वायदा कीमत 0.48 फीसदी या 325 रुपये की गिरावट के साथ 67,713 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

पिछले सत्र में इतना था सबसे ज्यादा शुद्ध सोने का दाम

पिछले सप्ताह गोल्ड के टॉप कंज्यूमर, चीन की ओर से कोरोना वायरस महामारी से संबंधित प्रतिबंधों में ढील के बाद मांग बढ़ने की वजह से यहां सोने के प्रीमियम में वृद्धि देखी गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, हाजिर बाजार में शुक्रवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 53,937 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक गया, जबकि चांदी की कीमत 66,131 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

पिछले दो हफ्तों में सोने की हाजिर कीमत में करीब 1,300 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है, जबकि समीक्षाधीन अवधि में चांदी की कीमत में 4,300 रुपये प्रति किलोग्राम से भी ज्यादा की तेजी देखी गई है।

ग्लोबल मार्केट में इतनी है कीमत

ग्लोबल मार्केट में हाजिर सोना 0.5 फीसदी फिसलकर 1,787.80 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी सोना वायदा 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 1,799.60 डॉलर पर बंद हुआ था। स्पॉट सिल्वर 0.8 फीसदी गिरकर 23.27 डॉलर, प्लैटिनम 0.5 फीसदी गिरकर 1,016.88 डॉलर और पैलेडियम 0.6 फीसदी गिरकर 1,938.33 डॉलर पर आ गया।

डॉलर के मुकाबले फिसला रुपया

घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के साथ विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर की तिलना में भारतीय रुपया 35 पैसे की गिरावट के साथ 82.63 के स्तर पर आ गया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की बढ़त के साथ 82.28 पर बंद हुआ था।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article