Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 30th April 2024: सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 663 रुपए घटकर 71963 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। जबकि चांदी 1078 रुपए घटकर 80047 रुपए किलो हो गया है।
सोने-चांदी का भाव आज का
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट प्रति 10 ग्राम | दोपहर का रेट प्रति 10 ग्राम | शाम का रेट प्रति 10 ग्राम |
| सोना 999 | 72373 रुपए | 71963 रुपए | 71710 रुपए |
| सोना 995 | 72083 रुपए | 71675 रुपए | 71423 रुपए |
| सोना 916 | 66294 रुपए | 65918 रुपए | 65686 रुपए |
| सोना 750 | 54280 रुपए | 53972 रुपए | 53783 रुपए |
| सोना 585 | 42339 रुपए | 42098 रुपए | 41950 रुपए |
| चांदी 999 | 81128 रुपए किलो | 80047 रुपए किलो | 80050 रुपए किलो |
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई | 67,390 | 73,520 | 55,200 |
| मुंबई | 66,540 | 72,590 | 54,440 |
| दिल्ली | 66,690 | 72,740 | 54,560 |
| कोलकाता | 66,540 | 72,590 | 54,440 |
| पटना | 66,590 | 72,640 | 54,480 |
| लखनऊ | 66,690 | 72,740 | 54,560 |
| गाजियाबाद | 66,690 | 72,740 | 54,560 |
| नोएडा | 66,690 | 72,740 | 54,560 |
| अयोध्या | 66,690 | 72,740 | 54,560 |
| गुरुग्राम | 66,690 | 72,740 | 54,560 |
| अहमदाबाद | 66,590 | 72,640 | 54,480 |
| जयपुर | 66,690 | 72,740 | 54,560 |
| चंडीगढ़ | 66,690 | 72,740 | 54,560 |
| भूवनेश्वर | 66,540 | 72,590 | 54,440 |
सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 2 रुपये की गिरावट के साथ 71,498 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 2 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 71,498 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 19,417 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों और ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली होने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,344.40 डॉलर प्रति औंस रह गया।
चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 86 रुपए की गिरावट के साथ 82,410 रुपए प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 86 रुपए यानी 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,410 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 21,562 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 27.55 डॉलर प्रति औंस हो गई।
