Gold-Silver Price Today 2 February 2025: बजट 2025 में सोना-चांदी पर राहत के बीच कितने हैं रेट, जानें अपने शहर का भाव
Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का)2 February 2025: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। यहां आप हर अपडेट जान सकते हैं। ये भी जानिए आज ताजा रेट क्या है? ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध होता है। लेकिन अक्सर इसमें मिलावट कर 89 या 90% शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर ज्वेलरी को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें।

2 फरवरी को सोना चांदी के दाम।
Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 2 February 2025: बीते कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम पिछले बंद 81303 रुपये के मुकाबले 82086 रुपये पर पहुंच गया। वहीं चांदी का रेट पिछले बंद 92184 रुपये प्रति किलो के मुकाबले 93533 रुपये/किलो पर पहुंच गया। आज रविवार है, इस दिन बाजार बंद रहता है, इस वजह से आज के दिन यही भाव रहेगा।
यह भी पढ़ें: Budget 2025, बजट में क्या हुआ सस्ता और महंगा
यह भी पढ़ें: न्यू टैक्स रिजीम से हर महीने सैलरी से बचेंगे 10400 रु, जानें जेब में ज्यादा पैसे आने का गणित
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)
सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक आज 23 कैरेट के सोने (995) का रेट 81757 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना (916) सोना का रेट 75191 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम है, 18 कैरेट सोने (750) का रेट 61565 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 14 कैरेट सोने (585) का रेट 48020 रुपये ग्राम है। 24 कैरेट चांदी (999)का रेट 93533 रुपये/किलो है। साथ ही आगे जानिए आपके शहर में अभी क्या रेट चल रहा है।
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 24 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
चेन्नई में सोना का भाव | ₹77300 | ₹84330 | ₹63850 |
मुंबई में सोना का भाव | ₹77300 | ₹84330 | ₹63250 |
दिल्ली में सोना का भाव | ₹77450 | ₹84480 | ₹63370 |
कोलकाता में सोना का भाव | ₹77300 | ₹84330 | ₹63250 |
अहमदाबाद में सोना का भाव | ₹77350 | ₹84380 | ₹63290 |
जयपुर में सोना का भाव | ₹77450 | ₹84480 | ₹63370 |
पटना में सोना का भाव | ₹77350 | ₹84380 | ₹63290 |
लखनऊ में सोना का भाव | ₹77450 | ₹84480 | ₹63370 |
गाजियाबाद में सोना का भाव | ₹77450 | ₹84480 | ₹63370 |
नोएडा में सोना का भाव | ₹77450 | ₹84480 | ₹63370 |
अयोध्या में सोना का भाव | ₹77450 | ₹84480 | ₹63370 |
गुरुग्राम में सोना का भाव | ₹77450 | ₹84480 | ₹63370 |
चंडीगढ़ में सोना का भाव | ₹77450 | ₹84480 | ₹63370 |
गहने होंगे सस्ते! बजट 2025 में सोना-चांदी पर बड़ी राहत
बजट 2025-26 में सरकार ने सोना, चांदी और प्लैटिनम आभूषणों पर आयात शुल्क घटाने की घोषणा की है, जिससे ये अधिक किफायती हो जाएंगे। आयातित आभूषणों और मूल्यवान धातुओं के हिस्सों पर सीमा शुल्क 25% से घटाकर 20% कर दिया गया है।
इसके अलावा, प्लैटिनम फाइंडिंग्स पर आयात शुल्क 25% से घटाकर 5% कर दिया गया है, हालांकि 1.4% कृषि अवसंरचना और विकास उपकर (AIDC) लगाया गया है। सरकार ने प्लैटिनम और सोने की मिश्रधातुओं के लिए एक नया एचएस कोड भी लागू किया है, जिससे व्यापार में पारदर्शिता बढ़ेगी और गड़बड़ियों को रोका जा सकेगा।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस फैसले से लक्जरी ज्वेलरी सेगमेंट में मांग बढ़ेगी और घरेलू बाजार को मजबूती मिलेगी। यह कदम उपभोक्ताओं और आभूषण उद्योग दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
सर्राफा बाजार में सोने की कीमत
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 84,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर बनी हुई है। घरेलू मांग में तेजी के कारण शुक्रवार को इसमें 1,100 रुपये की बढ़ोतरी हुई, और यह नए शिखर पर पहुंच गया। इस साल 1 जनवरी से अब तक सोना 5,510 रुपये (7%) महंगा हो चुका है।
चांदी की कीमत भी बढ़ी और लगातार चौथे दिन की तेजी के बाद 700 रुपये बढ़कर 95,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले चार कारोबारी सत्रों में यह 2,700 रुपये महंगी हुई है।
वैश्विक बाजार में कॉमेक्स सोना वायदा 2,862.90 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, लेकिन बाद में 2,835 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
बजट 2025-26 में कीमती धातुओं को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई, जिससे व्यापारियों को कीमतों पर इसके संभावित प्रभाव का आकलन करना पड़ रहा है। मालाबार समूह के चेयरमैन एम. पी. अहमद के अनुसार, आयकर कटौती से खर्च करने की शक्ति बढ़ेगी, जिससे खुदरा और आभूषण उद्योग में मांग बढ़ेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?
सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।
जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क
जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिजनेस (Business News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, ...और देखें

Gold-Silver Price Today 18 February 2025: सोना-चांदी की कीमतों में फिर लगी आग, जानें अपने शहर के भाव

Ola Share Price: भाविश अग्रवाल की OLA ने कर दिया बर्बाद, ऑल-टाइम लो पर लुढ़का शेयर, निवेशकों के डूबे 40,000 करोड़ रु

Campa Launched in UAE: दुबई में Campa पिलाएंगे मुकेश अंबानी ! यूएई में पेश किया कोल्ड ड्रिंक ब्रांड

Stock Under Rs 50: इस स्टॉक में LIC की 1.4 फीसदी हिस्सेदारी, अब प्रमोटर ने भी बढ़ाई, 5 साल में दिया 200% का मल्टीबैगर रिटर्न

NTPC Share Price: 30 गीगावाट परमाणु ऊर्जा बनाएगी NTPC, खर्च करेगी 62 अरब डॉलर, शेयर में 3% उछाल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited