बिजनेस

Gold-Silver Rate Today 26th March 2024: सोना-चांदी के दाम में फिर इजाफा, जानिए आपने शहर का ताजा भाव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 26, 2024, 07:43 PM IST

Today Gold Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 26th March 2024: सोना और चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव हुए। आप यहां कैरेट के हिसाब से अपने प्रदेश और शहरों का ताजा भाव जान सकते हैं।

Image

सोना और चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-canva)

Today Gold Price in India (सोना का भाव आज का), 26th March 2024: सोना और चांदी की कीमतों में कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव रूख बना हुआ है। होली की छुट्टी के बाद सोमवार को बाजार ओपन होने के बाद गिरावट का रूख रहा लेकिन शाम ढलते-ढलते चढ़ना शुरू हो गया। और बढ़त के साथ बंद हुआ। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट की मुताबिक सोना 66716 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। जबकि चांदी की कीमत 74279 रुपए किलो पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक दिल्ली में सोने का भाव 100 रुपए की गिरावट के साथ 66,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की कीमत भी 250 रुपये की गिरावट के साथ 77,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। जानिए आपके शहर में क्या है सोने-चांदी का भाव आज का

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धता सुबह का रेट प्रति 10 ग्रामदोपहर का रेट प्रति 10 ग्रामशाम का रेट प्रति 10 ग्राम
सोना 999662686624366716
सोना 995660036597966449
सोना 916607026067961112
सोना 750497014968250037
सोना 585387673875239029
चांदी 99974052 रुपए किलो73903 रुपए किलो74279 रुपए किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई62,00067,64050,790
मुंबई61,15066,71050,030
दिल्ली61,30066,86050,150
कोलकाता61,150 66,71050,030
पटना61,20066,76050,070
लखनऊ61,30066,86050,150
अयोध्या61,30066,86050,150
गुरुग्राम61,30066,86050,150
गाजियाबाद61,30066,86050,150
नोएडा61,30066,86050,150
अहमदाबाद61,20066,76050,070
जयपुर61,30066,86050,150
चंडीगढ़61,30066,86050,150
भूवनेश्वर61,150 66,71050,030

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 292 रुपये की गिरावट के साथ 65,907 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 292 रुपए यानी 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,907 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 9,723 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,189.80 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 531 रुपए की गिरावट के साथ 75,550 रुपए प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 531 रुपए यानी 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,550 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 25,948 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.15 प्रतिशत की हानि के साथ 24.72 डॉलर प्रति औंस रह गई।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article