बिजनेस

Gold-Silver Rate Today 20 May 2024: चांदी में तेजी, सोने में गिरावट, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Gold-Silver Rate Today 20 May 2024:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमतें 300 रुपये उछलकर 89,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। पिछले सत्र में यह 88,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस बीच सोने की कीमतें 150 रुपये गिरकर 73,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। पिछले सत्र में यह 74,050 रुपये पर बंद हुआ था।

Image

जानिए सोना चांदी के ताजा भाव

Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 20 May 2024: चांदी की कीमत लगातार रिकॉर्ड बना रही हैं। यह 89,000 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं है। जबकि सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। यह 73,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमतें 300 रुपये उछलकर 89,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं।

ये भी पढ़ें -

सोने-चांदी का भाव आज का

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट प्रति 10 ग्रामदोपहर का रेट प्रति 10 ग्रामशाम का रेट प्रति 10 ग्राम
सोना 99973383
सोना 99573089
सोना 91667219
सोना 75055037
सोना 58542929
चांदी 99986373 रुपए किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price (प्रति 1 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई₹ 68490₹ 74720 ₹ 56100
मुंबई₹ 68390₹ 74610₹ 55950
दिल्ली₹ 68540₹ 74760₹ 56080
कोलकाता₹ 68390₹ 74610₹ 55950
अहमदाबाद₹ 68440₹ 74660 ₹ 55990
जयपुर₹ 68540₹ 74760 ₹ 56,080
पटना₹ 68440 ₹ 74660 ₹ 55990
लखनऊ₹ 68540₹ 74760₹ 56080
गाजियाबाद₹ 68540 ₹ 74760 ₹ 56080
नोएडा₹ 68540 ₹ 74760₹ 56080
अयोध्या₹ 68010₹ 74180₹ 55650
गुरुग्राम₹ 68010₹ 74180₹ 55650
चंडीगढ़₹ 68010₹ 74180₹ 55650
भूवनेश्वर₹ 67860₹ 74030₹ 55520

क्या होता है 24 कैरेट गोल्ड

24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। इसे ही शुद्ध सोना कहा जाता है। अगर हम भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें, तो इसमें रोज उतार-चढ़ाव होता है। 24 कैरेट गोल्ड निवेश के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन यह जेवर के लिए अच्छा नहीं होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट जहां डॉलर में तय होता है, वहीं उसकी तौल औंस में तय होती है। ग्राम के हिसाब से 1 औंस 28.3495 ग्राम का होता है।

क्या होता है 22 कैरेट गोल्ड

22 कैरेट गोल्ड में 22 हिस्सा सोना होता है और इसमें 2 हिस्सा अन्य धातुओं का मिलाया जाता है। इन धातुओं में तांबा, जिंक जैसी धातुए होती हैं, जिससे इनके जेवर बनाए जा सकें। क्योंकि 24 कैरेट गोल्ड से जेवर नहीं तैयार किए जा सकते हैं। जेवर के लिए सबसे अच्छा सोना 22 कैरेट का ही माना जाता है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article