बिजनेस

Go First To Get New Bids: गो फर्स्ट के लिए फिर से लगेगी बोली ! लेनदारों ने दी मंजूरी

Go First To Get New Bids: बाकी अन्य दो कंपनियों में अमेरिका की एनएस एविएशन और प्लान आईटी शामिल हैं। इन सभी आवेदकों को अब 5 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जमा करनी होगी और प्रॉसेस में भाग लेने के लिए औपचारिक ईओआई देना होगा।

Image

गो फर्स्ट के लिए लगेगी बोली

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गो फर्स्ट के लिए फिर लग सकती हैं बोली
  • लेनदारों ने दी इजाजत
  • 5 कंपनियों ने दिखाई रुचि

Go First To Get New Bids: दिवालिया हो चुकी गो फर्स्ट (Go First) एयरलाइन के लेनदारों ने नवंबर में समाप्त हुई 'बिड प्रॉसेस' में कोई बोली नहीं मिलने के एक महीने से अधिक समय के बाद बंद पड़ी एयरलाइन को मैनेज करने के लिए संभावित रेजोल्यूशन ऐप्लिकेंट्स (आरए) से नए प्रस्तावों को अनुमति देने के लिए सर्वसम्मति से मतदान किया है। यानी गो फर्स्ट के लेनदारों ने एयरलाइन के लिए रुचि रखने वाली कंपनियों को फिर से बोली लगाने की इजाजत दे दी है। 5 कंपनियों ने एयरलाइन में (खरीदने) रुचि व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें -

ये हैं तीन कंपनियां

इनमें शारजाह की एयरलाइन कंपनी स्काई वन (Sky One), अफ्रीका-केंद्रित सैफ्रिक इन्वेस्टमेंट्स (Safrik Investments) और बजट एयरलाइन स्पाइसजेट (Spicejet) शामिल हैं। इन तीनों कंपनियों ने पिछले महीने एक्सप्रेशंस ऑफ इंटेरेस्ट (ईओआई) जमा किए थे।

कौन सी हैं दो बाकी कंपनियां

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार बाकी अन्य दो कंपनियों में अमेरिका की एनएस एविएशन और प्लान आईटी शामिल हैं। इन सभी आवेदकों को अब 5 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जमा करनी होगी और प्रॉसेस में भाग लेने के लिए औपचारिक ईओआई देना होगा।

स्पाइसजेट को माना जा रहा गंभीर दावेदार

नए आवेदकों में स्पाइसजेट को घरेलू एयरलाइन होने के नाते एक गंभीर दावेदार माना जाता है। एनएस एविएशन जिसने पिछले साल जून में घोषणा की थी कि उसने हैदराबाद स्थित बंद हो चुकी बजट एयरलाइन ट्रूजेट में 85% हिस्सेदारी हासिल कर ली है, उसने यह भी कहा है कि वह एक प्लान पेश करेगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article