बिजनेस

Aadhar Housing Finance: लिस्टिंग से पहले घटा आधार हाउसिंग फाइनेंस का GMP, जानें अब कितने रिटर्न की है उम्मीद

Aadhar Housing Finance GMP: आधार हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ में शेयरों का फाइनल रेट 315 रु तय हुआ है। जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम लिस्टिंग से एक दिन पहले 14 मई को 50 रु है, जो कि कुछ दिन पहले तक 80 रु के आस-पास था।

Image

लिस्टिंग से पहले घटा आधार हाउसिंग फाइनेंस का GMP

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आधार हाउसिंग फाइनेंस का जीएमपी घटा
  • 15 मई को होगी लिस्टिंग
  • आईपीओ को मिला 26 गुना सब्सक्रिप्शन

Aadhar Housing Finance GMP: आधार हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल हो गया है। अलॉटमेंट प्रोसेस सोमवार, 13 मई को शुरू हुई। जिन निवेशकों ने आधार हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ के लिए अप्लाई किया था, वे रजिस्ट्रार के पोर्टल, (Kfin Technologies Ltd) पर आधार हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इस हाउसिंग फाइनेंस कंपनी का आईपीओ बुधवार 8 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जबकि शुक्रवार 10 मई को बंद हुआ। इसके आईपीओ को 26.76 गुना सब्सक्राइब किया गया। अब इसकी लिस्टिंग 15 मई को होने जा रही है। आगे जानिए लिस्टिंग पर आधार हाउसिंग फाइनेंस कितना फायदा करा सकती है।

ये भी पढ़ें -

कितना है आधार हाउसिंग फाइनेंस का GMP

आधार हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ में शेयरों का फाइनल रेट 315 रु तय हुआ है। जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम लिस्टिंग से एक दिन पहले 14 मई को 50 रु है, जो कि कुछ दिन पहले तक 80 रु के आस-पास था। यानी ये लिस्टिंग पर प्रति शेयर 50 रु या करीब 16 फीसदी रिटर्न दे सकता है। मगर ध्यान रहे कि जीएमपी लिस्टिंग तक घट या बढ़ भी सकता है।

क्या आधार हाउसिंग फाइनेंस एक लिस्टेड कंपनी है?

नहीं आधार हाउसिंग फाइनेंस लिस्टेड कंपनी नहीं है। हालांकि बुधवार 15 मई को कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने जा रही है। यानी ये बुधवार से लिस्टेड कंपनी हो जाएगी।

कैसे चेक करें आईपीओ का अलॉटमेंट

सबसे पहले इस लिंक पर जाएं

यहां आपको 5 लिंक दिखेंगे। जिस मर्जी पर आप क्लिक कर सकते हैं

फिर Select IPO में से आधार हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ चुनें

स्टेटस चेक करने के लिए पैन, डीमैट खाता या एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें

फिर कैप्चा कोड दर्ज करें और "सबमिट" पर क्लिक करें

इसके बाद आपको दिख जाएगा कि आपको शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article