बिजनेस

Adani Son Engagement: गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी बनने वाले हैं दूल्हा, दीवा जैमीन शाह संग हुई सगाई

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 14, 2023, 11:01 PM IST

Gautam Adani Son Engagement: गौतम अडानी के बेटे जीत अडानी ने दीवा जैमीन शाह से सगाई की, एंगेजमेंट सेरेमनी अहमदाबाद में आयोजित की गई थी बताते हैं कि इस प्रोग्राम में केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे।

Image

गौतम अडानी के बेटे जीत अडानी ने दीवा जैमीन शाह से सगाई की

Jeet Adani Diva Jaimin Shah Engagement: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की मुश्किलों के बीच गौतम अडानी के घर खुशियां आई हैं। गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी की सगाई हो गई है और अब गौतम अडानी के घर शहनाई बजने वाली है, जीत अडानी और हीरा कारोबारी की बेटी दीवा जैमीन शाह की सगाई हो गई है।

12 मार्च को जीत अडानी और दीवा जैमीन शाह की सगाई हो गई। शादी की तारीख अभी तय नहीं की गई है। सगाई अहमदाबाद में बेहद निजी समारोह के बीच हुआ। सगाई समारोह में बहुत ही पर्सनल रखा गया था, जिसमें दोनों परिवार के करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। अडानी परिवार की छोटी बहू भी कारोबारी घराने से हैं।

सगाई को काफी प्राइवेट रखा गया था

जीत और दीवा जैमिन की सगाई को काफी प्राइवेट रखा गया था, गौर हो कि गौतम अडानी के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम करण अडानी और छोटे का नाम जीत अडानी है करण की शादी देश के जाने-माने कॉरपोरेट वकील सिरिल श्रॉफ की बेटी परिधि से हुई है।

जीत अडानी गौतम अडानी के छोटे बेटे

आपको बता दें कि जीत अडानी गौतम अडानी के छोटे बेटे हैं और जीत ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। जीत साल 2019 से अडानी समूह के साथ कारोबार में जुड़े हैं। उन्हें साल 2022 में अडानी समूह का वाइस प्रेसीडेंट बनाया गया। जीत अडानी पोर्ट्स, अडानी डिजिटल लैब्स जैसे सेक्शन की कमान संभालते हैं।

अभी शादी की तारीख की जानकारी सामने नहीं आई

वहीं दीवा सी.दिनेश एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के हीरा व्यापारी जैमिन शाह की बेटी हैं हालांकि अभी शादी की तारीख की जानकारी सामने नहीं आई है। जीत अडानी ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंसेज से अपनी पढ़ाई की है।

गौतम अडानी के बड़े बेटे करण की शादी परिधि से हुई

जीत अडानी और इनके बड़े भाई करण दोनों ने ही विदेश से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है, इससे पहले गौतम अडानी के बड़े बेटे करण की शादी देश के जाने-माने कार्पोरेट वकील सिरिल श्रॉफ की बेटी परिधि से हुई है साल 2013 में करण अडानी और परिधि की शादी हुई थी और दोनों की शादी में पीएम मोदी भी पहुंचे थे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article