बिजनेस

कौन है वो बड़ा सरकारी अफसर, जो 50 लाख लेते हुए हुआ गिरफ्तार, जानिए क्या कर रहा था घपला

GAIL Executive Director Arrested: CBI ने गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड या गेल के कार्यकारी निदेशक केबी सिंह को 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।

Image

गेल के अधिकारी समेत 5 गिरफ्तार

KEY HIGHLIGHTS
  • गेल का कार्यकारी निदेशक गिरफ्तार
  • 50 लाख की रिश्वत लेने का आरोप
  • ठेकेदारों को पहुंचा रहा था फायदा

GAIL Executive Director Arrested: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) या गेल के कार्यकारी निदेशक केबी सिंह (KB Singh Arrested) को 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। मामले में सीबीआई ने रिश्वत देने वाले शख्स समेत चार अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है।

सीबीआई ने पांच लोगों को खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है, जिनमें केबी सिंह के अलावा वडोदरा स्थित एक बिजनेसमैन और कुछ बिचौलिए शामिल हैं।

ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने की ली रिश्वत

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आरोप यह है कि केबी सिंह दूसरों के साथ मिलकर साजिश के तहत गेल की एसएपीएल (श्रीकाकुलम अंगुल पाइपलाइन) और वीएपीएल (विजयपुर औरैया पाइपलाइन) प्रोजेक्ट के संबंध में अनुचित लाभ दे रहा था। अधिकारी के अनुसार एक प्राइवेट कंपनी के निदेशक ने दो लोगों के जरिए 50 लाख रुपये की रिश्वत दी थी।

इससे गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट्स में कुछ ठेकेदारों को फायदा पहुंचाया जा रहा था और इसी के लिए रिश्वत ली गई।

रिश्वत का पैसा हो गया जब्त

एफआईआर दर्ज करने के बाद, संदिग्धों को पकड़ने के लिए एक ट्रैप ऑपरेशन चलाया गया। संदिग्धों को रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया गया और रिश्वत का पैसा जब्त कर लिया गया है। मामले में दिल्ली, नोएडा, विशाखापट्टनम और वडोदरा सहित आरोपियों के परिसरों में तलाशी ली गई, जिससे आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल एविडेंस आदि बरामद हुए।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में केबी सिंह के आवास पर घंटों की छापेमारी के बाद गिरफ्तारी की गई। गेल, जो पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत आने वाली एक महारत्न कंपनी है, भारत की सबसे बड़ी नेचुरल गैस ट्रांसमिशन और मार्केटिंग कंपनी है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article