बिजनेस

G20 Summit: अमेरिकी बादाम, अखरोट और मसूर दाल होंगे सस्ते, जो बाइडेन की यात्रा से पहले सरकार का फैसला

US Almond To Get Cheaper: बादाम का सबसे ज्यादा उत्पादन अमेरिका में ही होता है। वहीं कैलिफोर्निया के बादामों का सबसे बड़ा खरीदार भारत है। भारत के इस फैसले पर आलमंड बोर्ड ऑफ कैलिफोर्निया ने खुशी जाहिर की है।

Image

अमेरिकी बादाम सस्ता होगा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिकी बादाम होंगे सस्ते
  • सरकार घटाएगी टैरिफ
  • अखरोट और मसूर दाल पर भी घटेगा टैरिफ

US Almond To Get Cheaper: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) में शामिल होने के लिए भारत आ रहे हैं। मगर उनके आने से पहले ही केंद्र सरकार ने कुछ अमेरिकी उत्पादों पर लगने वाले टैरिफ में कटौती की है। इनमें अमेरिकी बादाम, अखरोट और मसूर की दाल शामिल हैं। इन चीजों पर टैरिफ घटने से ये उत्पाद सस्ते हो जाएंगे, जिससे आम लोगों को फायदा मिलेगा।

भारतीय हैं अमेरिकी बादाम के दीवाने

आपको बता दें कि बादाम का सबसे ज्यादा उत्पादन अमेरिका में ही होता है। वहीं कैलिफोर्निया के बादामों का सबसे बड़ा खरीदार भारत है। भारत के इस फैसले पर आलमंड बोर्ड ऑफ कैलिफोर्निया ने खुशी जाहिर की है।

बोर्ड ने कहा है कि भारत में उनके जो बादाम आते हैं, उनके पर छिलके पर आयात शुल्क घटकर 35 रु प्रति किलो और उत्तम क्वालिटी वाले बादाम पर 100 रु प्रति किलो रह जाएगा। अभी तक बादाम छिलके पर 41 रु प्रति किलो और उत्तम क्वालिटी वाले बादाम पर 120 रु प्रति किलो का टैरिफ लग रहा था।

कब लगाया गया था ये टैरिफ

इन प्रोडक्ट पर 20 फीसदी प्रतिशोधात्मक टैरिफ का ऐलान जून 2018 में किया गया था और 2019 में भारत सरकार ने इन टैरिफ को लागू किया था। असल में ट्रम्प प्रशासन के दौरान स्टील और एल्यूमीनियम पर लगाए गए टैरिफ के जवाब में ये टैरिफ लगाए गए थे। तब बादामों पर लागू टैरिफ दरों को छिलके पर 35 रुपये से बढ़ाकर 41 रुपये प्रति किलोग्राम और गिरी पर 100 रुपये से बढ़ाकर 120 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया था।

पीएम मोदी ने किया था ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) जब जून में अमेरिका गये थे तो अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने मसूर समेत कुछ अमेरिकी उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी को हटाने की बात कही थी। इन उत्पादों में अमेरिकी बादाम, अखरोट और मसूर शामिल हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article