बिजनेस

'हमने बजट को आउटले के साथ-साथ आउटकम-सेंट्रिक बनाया', ET NOW GBS 2026 में बोले PM मोदी

ET Now Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को टाइम्स नेटवर्क के ग्लोबल बिजनेट समिट को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने बजट को आउटले के साथ-साथ आउटकम-सेंट्रिक बनाया।

Image

पीएम मोदी ने टाइम्स नेटवर्क के ग्लोबल बिजनेट समिट को संबोधित किया

Photo : Times Now Digital

ET Now Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को टाइम्स नेटवर्क के ग्लोबल बिजनेट समिट में बजट (Budget) पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि हमने बजट को आउटले के साथ-साथ आउटकम-सेंट्रिक बनाया।

पीएम मोदी ने कहा, ''भारत का यह जो नया मिजाज है, वह हमारे बजट में भी साफ दिखाई देता है। पहले जब बजट की चर्चा होती थी, तो फोकस सिर्फ आउटले पर रहता था, कितना पैसा आवंटित हुआ, क्या सस्ता हुआ, क्या महंगा हुआ। योजनाओं का आगे क्या हुआ, यह पूछने वाला कोई नहीं था। हमने बजट को आउटले के साथ-साथ आउटकम-सेंट्रिक बनाया।''

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

पीएम मोदी ने आगे कहा कि देश की आर्थिक ताकत बढ़ने के साथ-साथ राज्यों को भी बराबरी से मजबूत किया गया। साल 2004 से 2014 तक राज्यों को टैक्स हिस्सेदारी के जरिए 18 लाख करोड़ रुपये मिले थे। वहीं, 2014 से 2025 के बीच यह रकम बढ़कर 84 लाख करोड़ रुपये हो गए। अगर हम इस साल के बजट में प्रस्तावित 14 लाख करोड़ रुपये को भी जोड़ दें तो कुल रकम 100 लाख करोड़ रुपये हो जाती है।

उन्होंने कहा कि इस साल के बजट ने रिफॉर्म एक्सप्रेस को आगे बढ़ाया है। बजट में कई क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया, लेकिन विशेषतौर पर दो चीजें अहम हैं- कैपिटल एक्सपेंडिचर और तकनीक। पिछले कुछ सालों की तरह इस बार भी इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाकर 17 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। कैपेक्स का असर कई गुना होता है। इससे देश की क्षमता और उत्पादकता बढ़ती है और अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा होते हैं।

'रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है भारत'

इस दौरान, पीएम मोदी ने कहा कि आज 21वीं सदी के इस दशक में भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, और रिफॉर्म एक्सप्रेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि हम इसे मज़बूरी में नहीं, बल्कि दृढ़ विश्वास के साथ, सुधार प्रतिबद्धता के साथ गति दे रहे हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article