Left in the Cab: कैब सेवा कंपनी उबर की ताज़ा "लॉस्ट एंड फाउंड" रिपोर्ट 2024 के अनुसार, मुंबई अब देश का ऐसा शहर बन गया है जहाँ लोग सबसे ज़्यादा बार कैब में सामान भूल जाते हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली को पीछे छोड़ते हुए मुंबई अब "सबसे भुलक्कड़ शहर" बन चुका है।
क्या-क्या भूला गया टैक्सी में?
रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते साल उबर यूज़र्स ने शादी की साड़ी, सोने के बिस्किट, पासपोर्ट, और यहां तक कि 25 किलो गाय का घी और चूल्हा भी टैक्सी में छोड़ दिया। इसके अलावा चश्मा, मोबाइल, पर्स, और चाबियां जैसी चीज़ें सबसे ज़्यादा भूली गईं।
कौन-कौन से शहर रहे टॉप पर?
1. मुंबई
2. दिल्ली
3. पुणे
4. बेंगलुरु
5. कोलकाता
वहीं, हैदराबाद देश का ऐसा महानगर रहा जहां लोग सबसे कम चीज़ें भूलते हैं।
कब और कैसे भूलते हैं लोग सबसे ज्यादा?
उबर रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार का दिन ऐसा रहा जब सबसे ज़्यादा सामान कैब में छूट गया। वहीं शाम 7 बजे का समय सामान भूलने की आदत का पीक टाइम रहा। त्योहारों के दौरान भी सामान भूलने की घटनाएं अधिक देखी गईं।
क्या कहती है उबर?
उबर के साउथ एशिया डायरेक्टर शिवा शैलेंद्रन ने कहा, “हम सभी उस स्थिति से गुजरे हैं जब हमने अपना सामान कैब में भूल दिया। हमने ऐप के ज़रिए खोया सामान ढूंढना अब और भी आसान कर दिया है।”
