बिजनेस

Stock Market निवेशकों के साथ धोखाखड़ी पर लगेगी लगाम, सेबी ने कसी ब्रोकरों पर नकेल

SEBI New Rules For Stock Brokers: सेबी के नये नियमों के अनुसार निवेशकों के खातों से पैसा तब कटेगा, जब वे शेयरों की खरीदारी करेंगे। शेयर खरीदने से पहले ब्रोकर पैसा नहीं ले पाएंगे।

Image

स्टॉक ब्रोकरों के लिए सेबी के नए नियम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • SEBI ला रहा नया नियम
  • निवेशकों को मिलेगी राहत
  • IPO जैसा सिस्टम शेयरों की खरीद के लिए होगा लागू

SEBI New Rules For Stock Brokers: शेयर बाजार (Stock Market) में कई तरह के फ्रॉड की संभावना रहती है। स्टॉक ब्रोकर (Stock Broker) भी निमयों में कमियों का फायदा उठाते हैं। पर निवेशकों को किसी भी तरह के फर्जीवाड़े से बचाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) नए नियम लाता रहता है। इसी कड़ी में शेयरों की खरीद-बिक्री में निवेशकों के पैसे को सेफ रखने के लिए नये नियम लाए जा रहे हैं।

क्या होंगे नये नियम

सेबी के नये नियमों के अनुसार निवेशकों के खातों से पैसा तब कटेगा, जब वे शेयरों की खरीदारी करेंगे। शेयर खरीदने से पहले ब्रोकर पैसा नहीं ले पाएंगे। सेबी के मुताबिक आईपीओ की तरह शेयर बाजार में शेयर खरीद के लिए भी Application Supported by Blocked Amount (ASBA) या एएसबीए की शुरुआत की जाएगी। इस सिस्टम को 1 जनवरी 2024 से लागू किया जाएगा।

क्या है एएसबीए

एएसबीए आईपीओ इश्यू में पेमेंट का एक तरीका प्रोवाइड करता है जिससे आईपीओ इश्यू में शेयरों के एलॉटमेंट को अंतिम रूप देने तक शेयरों के लिए दी जाने वाले आवेदन राशि निवेशक के खाते में रहती है। अब यही तरीका शेयर खरीदने में भी लागू होगा।

निवेशकों को क्या होगा फायदा

  • एएसबीए से निवेशक धोखाधड़ी से बचेंगे
  • निवेशक का पैसा क्लियरिंग कॉरपोरेशन (सीसी) को ट्रांसफर होगा, पर शेयरों की खरीद पूरी होने तक ग्राहक के खाते में रहेगा
  • एक बार में बड़ी रकम ब्लॉक करने वाले ग्राहकों के खाते से कई बार में खाते से पैसा कटेगा
  • यूपीआई के आधार पर मिलेगी ये सुविधा। यहां ये पैसा ब्लॉक हो जाएगा

डिस्क्लेमर : यहां इक्विटी मार्केट में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article