बिजनेस

TCS के पूर्व सीईओ गोपीनाथन पर 2022-23 में बरसा पैसा, मिली 29.16 करोड़ रु की सैलरी

Former TCS CEO Rajesh Gopinathan Salary: उनकी सैलरी में 13.17 प्रतिशत की अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई। ये जानकारी टीसीएस ने अपनी 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट में दी है।

Image

राजेश गोपीनाथन सैलरी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • टीसीएस के पूर्व सीईओ गोपीनाथन को मिली करोड़ों की सैलरी
  • 2022-23 में मिले 29.16 करोड़ रुपये
  • सैलरी में 13.17 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज

Former TCS CEO Rajesh Gopinathan Salary: मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के पूर्व सीईओ राजेश गोपीनाथन (Rajesh Gopinathan) की वित्त वर्ष 2022-23 में कुल सैलेरी 29.16 करोड़ रुपये रही। उनकी सैलरी में 13.17 प्रतिशत की अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई। ये जानकारी टीसीएस ने अपनी 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट में दी है।

कितना रही कमीशन

टीसीएस ने कहा कि बीते वित्त वर्ष में गोपीनाथन को कमीशन के रूप में 25 करोड़ रुपये और वेतन के तौर पर 1.73 करोड़ रुपये मिले। वहीं बाकी बेनेफिट के रूप में उन्हें 2.43 करोड़ रुपये दिए गए। गोपीनाथन 31 मई तक कंपनी के सीईओ रहे। उन्होंने छह साल तक यह जिम्मेदारी संभाली। वित्त वर्ष 2021-22 में उन्हें कुल 25.76 करोड़ रुपये की सैलरी और बाकी बेनेफिट मिले थे।

बाकी लोगों से कम सैलरी

सबसे बड़ी आईटी कंपनी को लीड करने के बावजूद गोपीनाथन की सैलरी अपने समकक्षों (अन्य कंपनियों के सीईओ) से कम रही। वहीं उनसे पहले टीसीएस के सीईओ रहे एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने भी 2016-17 में उनसे अधिक सैलरी ली थी।

चंद्रशेखरन का सैलरी कितनी थी

चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) से प्रमोट होने के बाद चंद्रशेखरन की सैलरी 2016-17 में 6.22 करोड़ रुपये से बढ़कर 2017-18 में 12.5 करोड़ रुपये हो गई थी। बता दें कि गोपीनाथन के उत्तराधिकारी के. कृतिवासन (K Krithivasan) को प्रति माह 10 लाख रुपये की बेसिक सैलेरी मिलेगी, जो 16 लाख रुपये तक जा सकती है।

इसके अलावा उन्हें बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा तय कमीशन और मुफ्त आवास की सुविधा भी मिलेगी। कंपनी के चीफ ऑपरेशन ऑफिसर (सीओओ) एन जी सुब्रमण्यम (NG Subramaniam) को 2022-23 में कुल 23.60 करोड़ रुपये की सैलेरी मिली, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में लगभग 20 करोड़ रुपये थी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article