बिजनेस

विदेशी निवेशक इन सेक्टर में लगा रहे हैं सबसे ज्यादा पैसा, अच्छी कमाई के लिए रखें नजर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 23, 2023, 09:32 AM IST

FPI Inflows And Out Flows: विदेशी निवेशकों ने अप्रैल की पहली छमाही में 8767 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। उन्होंने पिछले महीने में भी अच्छी खरीदारी की थी, लेकिन इसके पीछे की वजह अमेरिकी बुटिक इन्वेस्टमेंट फर्म GQG पार्टनर्स का मार्च में 1.87 बिलियन डॉलर का अडानी ग्रुप की कंपनी में निवेश करना था।

Image

विदेशी निवेशक

Photo : iStock

FPI Inflows And Out Flows: विदेशी निवेशकों (FPI) ने अप्रैल की पहली छमाही में 8767 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। उन्होंने पिछले महीने में भी अच्छी खरीदारी की थी, लेकिन इसके पीछे की वजह अमेरिकी बुटिक इन्वेस्टमेंट फर्म GQG पार्टनर्स का मार्च में 1.87 बिलियन डॉलर का अडानी ग्रुप की कंपनी में निवेश करना था। तो चलिए एक नजर डालते हैं कि विदेशी निवेशक किन सेक्टर में सबसे ज्यादा पैसा लगा रहे हैं और किन सेक्टर में बिकवाली कर रहे हैं।

खरीदारी वाले सेक्टर

1. फाइनेंशियल सर्विसेस

विदेशी निवेशक फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में 4,410 करोड़ रुपये के शेयर खरीद चुके हैं।

2. ऑटोमोबाइल्स (Automobiles)

विदेशी निवेशक ऑटोमोबाइल सेक्टर में 1,259 करोड़ रुपये के शेयर खरीद चुके हैं।

3. इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT)

विदेशी निवेशक इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर में 1,002 करोड़ रुपये के शेयर खरीद चुके हैं।

बिकवाली वाले सेक्टर

1. गैस- ऑयल

विदेशी निवेशक गैस- ऑयल सेक्टर में 564 करोड़ रुपये के शेयर बेच चुके हैं।

2. रियल्टी

विदेशी निवेशक रियल्टी सेक्टर में 278 करोड़ रुपये के शेयर बेच चुके हैं।

वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 37631 करोड़ रुपए निकाले थे

एफपीआई ने इससे पहले वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय शेयर बाजारों से 37,631 करोड़ रुपए निकाले थे। वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों के आक्रामक रवैये से दरें बढ़ाने के बीच एफपीआई बिकवाली कर रहे थे। वित्त वर्ष 2021-22 में एफपीआई ने भारतीय बाजार से रिकॉर्ड 1.4 लाख करोड़ रुपए निकाले थे। वहीं 2020-21 में एफपीआई ने शेयरों में 2.7 लाख करोड़ रुपए और 2019-20 में 6,152 करोड़ रुपए डाले थे।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article