बिजनेस

होली पर घर जाना हुआ महंगा, हवाई टिकट के 60% तक बढ़े दाम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 7, 2023, 08:40 AM IST

होली में लोग ज्यादा सफर करते हैं जिसकी वजह ट्रेनों और फ्लाइट्स की सीटें फुल हो गई हैं। इससे फ्लाइट्स का किराया 60-70% तक ज्यादा हो गया है। अब मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलूरु, कोलकाता जैसे शहरों से घर आने और जाने वालों को ज्यादा कीमत की टिकटें खरीदनी पड़ रही है।

Image

होली में लोग ज्यादा सफर करते हैं जिसकी वजह ट्रेनों और फ्लाइट्स की सीटें फुल हो गई हैं।

Photo : iStock

Flight Tickets Price hiked: होली में लोग ज्यादा सफर करते हैं जिसकी वजह ट्रेनों और फ्लाइट्स की सीटें फुल हो गई हैं। इससे फ्लाइट्स का किराया 60-70% तक ज्यादा हो गया है। अब मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलूरु, कोलकाता जैसे शहरों से घर आने और जाने वालों को ज्यादा कीमत की टिकटें खरीदनी पड़ रही है।

ऑफिशियल वेबसाइट के डेटा के मुताबिक रविवार को दिल्ली से वाराणसी लौटने का कम से कम किराया 15 से 20 हजार रुपये तक का है। वहीं मुंबई से वाराणसी आने के लिए रविवार को 15 से 25 हजार रुपये तक का पेमेंट करना पड़ सकता है।

हम यहां एक लिस्ट दे रहे है जसके जरिए आप समझ सकते हैं कि किराए में कितना ज्यादा इजाफा हो रहा है।

शहर आम दिनों में किरायाहोली में किराया
कोलकाता 7-8 हजार रुपये15-20 हजार रुपये
मुंबई 6-7 हजार रुपये 15-30 हजार रुपये
दिल्ली4-5 हजार रुपये15-20 हजार रुपये
बैंगलुरु8-9 हजार रुपये18-25 हजार रुपये
अहमदाबाद5-6 हजार रुपये15-20 हजार रुपये
आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article