बिजनेस

अक्षय तृतीया पर 'ET NOW स्वदेश' की नई पहल 'स्वर्ण महाकुंभ', गोल्ड निवेश से लेकर सिल्वर शॉपिंग तक, इंडस्ट्री एक्सपर्ट देंगे टिप्स

ET NOW Swadesh Gold Mahakumbh: 'गोल्ड महाकुंभ' गोल्ड ETF और म्यूचुअल फंड में निवेश की मूल बातें सरल तरीके से समझाई जाएंगी, जिसमें टैक्सेशन, लिक्विडिटी, लागत और लॉन्ग टर्म रिटर्न जैसे सेगमेंट को शामिल किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सोने की कीमतों के नियर-टर्म (निकट) और लॉन्ग टर्म रिटर्न (दीर्घकालिक) ट्रेंड्स पर गहन चर्चा होगी।

Image

ET NOW Swadesh Gold Mahakumbh

ET NOW Swadesh Gold Mahakumbh: अक्षय तृतीया के पावन अवसर को उत्साहपूर्वक मनाते हुए, भारत के लीडिंग हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल, ईटी नाउ स्वदेश ने 'गोल्ड महाकुंभ' की घोषणा की है। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य दर्शकों को सोने और चांदी में निवेश के अवसरों और रणनीतियों के बारे में शिक्षित और सशक्त बनाना है।

गोल्ड महाकुंभ का प्रसारण 29 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगा। इस स्पेशल ब्रॉडकास्ट में प्रतिष्ठित विशेषज्ञ और विश्लेषक व्यावहारिक इनसाइट्स, मार्केट पूर्वानुमान और निवेश के विभिन्न तरीकों जैसे कि गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF), गोल्ड फंड बनाम गोल्ड ETF, गोल्ड हॉलमार्किंग (HUID), डिजिटल गोल्ड और सोने के आभूषण निवेश में सावधानियों पर मार्गदर्शन देंगे।

ईटी नाउ और ईटी नाउ स्वदेश के एडिटर-इन-चीफ, निकुंज डालमिया के नेतृत्व में यह पहल शुरू की गई है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार विश्वमोहन कुमार (एंकर एवं सीनियर न्यूज एनालिस्ट) और कविता थपलियाल (एंकर एवं सीनियर न्यूज एडिटर) करेंगे।

'गोल्ड महाकुंभ' के अंतर्गत निम्नलिखित सत्र शामिल होंगे:

गोल्डन कॉल (दोपहर 3:30 बजे से 4:00 बजे तक)

इस सत्र में गोल्ड ETF और म्यूचुअल फंड में निवेश की मूल बातें सरल तरीके से समझाई जाएंगी, जिसमें टैक्सेशन, लिक्विडिटी, लागत और लॉन्ग टर्म रिटर्न जैसे सेगमेंट को शामिल किया जाएगा। एचडीएफसी एएमसी के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ नवनीत मुनोत इस पर अपने दृष्टिकोण साझा करेंगे।

सोने में अब लाख तक की बात ( दोपहर 4:00 बजे से 4:30 बजे तक):

इस कार्यक्रम में सोने की कीमतों के नियर-टर्म (निकट) और लॉन्ग टर्म रिटर्न (दीर्घकालिक) ट्रेंड्स पर गहन चर्चा होगी। प्रमुख विशेषज्ञों में चिराग शेठ (प्रिंसिपल कंसल्टेंट, मेटल फोकस), अमित गोयल (सह-संस्थापक एवं चीफ ग्लोबल स्ट्रैटेजिस्ट, PACE 360), अजय केडिया (संस्थापक, निदेशक, केडिया एडवाइजरी), कुणाल शाह (हेड, कमोडिटीज रिसर्च, निर्मल बांग), किशोर नार्ने (निदेशक, मोतीलाल ओसवाल) और नितिन केडिया (राष्ट्रीय सचिव, एआईजेजीएफ) शामिल होंगे।

गोल्डन शॉपिंग (दोपहर 4:30 बजे से 5:00 बजे तक):

इस सत्र में सोने की हॉलमार्किंग (HUID) की जानकारी, सोना खरीदने के टिप्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों जैसे सैयम मेहरा (पूर्व चेयरमैन, GJC), आशीष पेठे (पार्टनर, वामन हरि पेठे), राजेश रोकड़े (चेयरमैन, ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल), और चेतन थादेश्वर (चेयरमैन एवं एमडी, शृंगार-हाउस ऑफ मंगलसूत्र) द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

सुनहरा निवेश (दोपहर 5:00 बजे से 5:30 बजे तक):

इस सत्र में फिजिकल गोल्ड (भौतिक सोना), डिजिटल सोना और गोल्ड ETF जैसे विभिन्न निवेश विकल्पों की चर्चा होगी। सचिन जैन (सीईओ, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल इंडिया और चिंतन हरिया एएमसी) एवं विक्रम धवन (हेड ऑफ कमोडिटीज एंड फंड मैनेजर, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड) इन विकल्पों के फायदे और जोखिम बताएंगे।

ज्वेलरी कारोबार में चुनौतियां (दोपहर 5:30 बजे से 6:00 बजे तक):

इस सत्र में मेटल लोन, रिस्क मैनेजमेंट और ज्वेलरी बिजनेस के अन्य संरचनात्मक एवं संचालनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। प्रमुख विशेषज्ञों में मनोज झा (मैनेजिंग डायरेक्टर, कामाख्या ज्वेल्स), साहिल मेहरा (डायरेक्टर, GJC) और नितिन केडिया (राष्ट्रीय सचिव, AIJGF) शामिल होंगे।

सिल्वर शॉपिंग (दोपहर 6:00 बजे से 6:30 बजे तक):

इस सत्र में चांदी में निवेश के रणनीतियों, खरीद के विकल्पों, कीमतों में उतार-चढ़ाव और इंडस्ट्री के लिए जोखिमों पर चर्चा होगी। अनुभवी विशेषज्ञों जैसे राहुल मेहता (मैनेजिंग डायरेक्टर, सिल्वर एम्पोरियम), विक्रम धवन (हेड ऑफ कमोडिटीज एंड फंड मैनेजर, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड) और अजय केडिया (फाउंडर, निदेशक, केडिया एडवाइजरी) द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

ईटी नाउ स्वदेश वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के अपने वचन को निभाते हुए, एक व्यापक और उपभोक्ता-केंद्रित सोना निवेश गाइड पेश करेगा, जो त्योहारों के दौरान खरीदारी के जोश के साथ मेल खाएगा। विशेषज्ञों के नेतृत्व में चर्चाओं और धारदार पत्रकारिता के माध्यम से यह विशेष प्रसारण भारत के हर कोने तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा।

ईटी नाउ स्वदेश के बारे में:

ET NOW Swadesh एक हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल है जो "बढ़ो देश के साथ" की प्रेरक भावना के साथ भारत के विकास की कहानी को हर जागरूक भारतीय के साथ जोड़ने का कार्य करता है। ये चैनल सभी तरह के लोगों के लिए है, चाहे वो व्यापारी हों, उद्यमी हों, कंपनियां हों या फिर आम भारतीय नागरिक। ET NOW Swadesh ऐसा कंटेंट देता है जो लोगों को फाइनेंशियल ज्ञान देता है, उन्हें जागरूक करता है और उनके विकास को भारत की सफलता की कहानी से जोड़ता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Vishal Maithil
Vishal Mathel author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article