बिजनेस

आ गया PF का ब्याज या अभी भी है इंतजार? अपने फोन से मिनटों में ऐसे चेक करें EPF Balance

अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आप भी यह जानना चाहते होंगे कि आपके PF खाते में ब्याज क्रेडिट हो चुका है या नहीं। इसके लिए आप अलग-अलग तरीकों से EPF Balance चेक कर सकते हैं।

Image

EPF Balance (Photo: iStock)

नौकरी करने वाले हर व्यक्ति के लिए उसका पीएफ अकाउंट (PF Account) लंबी अवधि की बचत का एक महत्वपूर्ण जरिया होता है। हर महीने सैलरी मिलने के साथ पीएफ अकाउंट में भी पैसा जुड़ता है, जो कि कर्मचारी और कंपनी दोनों की ओर से दिया गया योगदान होता है। इस पर सरकार की ओर से ब्याज की सुविधा भी दी जाती है। अगर आप भी नौकरीपेशा हैं तो हर बार यह सवाल जरूर जेहन में आता होगा कि ब्याज का पैसा पीएफ अकाउंट में आया है या नहीं? इस सवाल का जवाब पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक किया जाना जरूरी है। इस आर्टिकल में आपको ईपीएफ बैलेंस (EPF Balance) चेक करने का ही आसान तरीका बता रहे हैं।

कब मिलता है ब्याज

EPF Balance

EPF Balance (Photo: iStock)

EPFO (Employees Provident Fund Organisation) की ओर से हर वित्त वर्ष के बाद PF खातों में ब्याज क्रेडिट किया जाता है। हालांकि कई बार ब्याज अपडेट होने में थोड़ा समय लग सकता है। ऐसे में कर्मचारी अपने PF अकाउंट का बैलेंस और ब्याज को समय-समय पर अलग-अलग तरीकों से चेक कर सकते हैं।

कैसे चेक करें EPF Balance

EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट

EPF Balance चेक करने का सबसे आसान तरीका EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। हालांकि, इसके लिए कर्मचारी का UAN (Universal Account Number) एक्टिव होना जरूरी है। यूजर EPFO की मेंबर पासबुक वेबसाइट पर UAN और पासवर्ड की मदद से लॉग-इन कर सकता है। लॉग-इन के बाद पासबुक में कर्मचारी योगदान, नियोक्ता योगदान और जमा ब्याज की पूरी जानकारी दिखाई देती है।

UMANG App

इसके अलावा कर्मचारी UMANG App के जरिए भी ईपीएफ बैलेंस (EPF Balance) चेक कर सकते हैं। यह ऐप सरकार की डिजिटल सेवाओं के लिए बनाया गया है। इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप में अपनी प्रोफाइल सेटअप के बाद EPFO View Passbook सर्च कर बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल अपने UAN (Universal Account Number) की जानकारी देनी होती है।

मिस्ड कॉल सर्विस

मिस्ड कॉल सर्विस के जरिए भी ईपीएफ बैलेंस (EPF Balance) जाना जा सकता है। अगर UAN एक्टिव है और बैंक आधार और PAN की जानकारी KYC के साथ लिंक है, तो कर्मचारी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल देकर PF बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

SMS सर्विस

ईपीएफ बैलेंस (EPF Balance) एसएमएस सर्विस के जरिए भी जाना जा सकता है। इसके लिए कर्मचारी को EPFOHO UAN ENG लिखकर 7738299899 पर भेजना होता है। यहां ENG भाषा कोड है, जिसे जरूरत के हिसाब से बदला भी जा सकता है। इसके बाद PF खाते से जुड़ी जानकारी SMS के रूप में मिल जाती है।

अगर ब्याज क्रेडिट हो चुका है तो आपको पासबुक में यह Int. Updated up to 31/03/2026 के साथ नजर आएगा।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article