बिजनेस

Emmforce Autotech: 339 गुना सब्सक्राइब हुआ एम्मफोर्स ऑटोटेक का IPO, 110 रु पहुंचा GMP

Emmforce Autotech IPO GMP: एम्मफोर्स ऑटोटेक अपने आईपीओ के जरिए 54 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसका आईपीओ एसएमई कैटेगरी का है। पंचकुला हेडक्वार्टर वाली कंपनी के आईपीओ में 54.99 लाख शेयर बेचे जाएंगे।

Image

एम्मफोर्स ऑटोटेक के आईपीओ को शानदार रेस्पॉन्स

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • एम्मफोर्स ऑटोटेक के IPO को मिला जोरदार रेस्पॉन्स
  • 339 गुना सब्सक्राइब हो चुका
  • 110 रु पहुंचा GMP

Emmforce Autotech IPO GMP: ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली एम्मफोर्स ऑटोटेक लिमिटेड का IPO मंगलवार 23 अप्रैल को खुला था और गुरुवार 25 जनवरी को इसमें आवेदन का आखिरी दिन है। इसके आईपीओ को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है। गुरुवार को साढ़े 3 बजे तक कंपनी का आईपीओ 339.11 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 93-98 रु का है। इस बीच आईपीओ वॉच के अनुसार एम्मफोर्स ऑटोटेक का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) 110 रु पहुंच चुका है। यानी अगर इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 98 रु भी तय होता है तो मौजूदा जीएमपी के आधार पर एम्मफोर्स ऑटोटेक का शेयर लिस्टिंग पर निवेशकों का पैसा डबल से ज्यादा कर सकता है।

ये भी पढ़ें -

कितना फंड जुटाएगी एम्मफोर्स ऑटोटेक

एम्मफोर्स ऑटोटेक अपने आईपीओ के जरिए 54 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसका आईपीओ एसएमई कैटेगरी का है। पंचकुला हेडक्वार्टर वाली कंपनी के आईपीओ में 54.99 लाख शेयर बेचे जाएंगे।

एम्मफोर्स ऑटोटेक के शेयर की लिस्टिंग 30 अप्रैल को होगी। एंकर निवेशकों के लिए पब्लिक इश्यू सोमवार 22 अप्रैल को एक दिन के लिए खुला था।

क्या है कंपनी का बिजनेस

एम्मफोर्स ऑटोटेक रेसिंग व्हीकल्स के लिए ड्राइवट्रेन पार्ट्स बनाती है और निर्यात करती है। एम्मफोर्स ऑटोटेक लिमिटेड के प्रमोटरों में नीतू मेहता, अशोक मेहता और अजीज मेहता शामिल हैं। इनके पास कंपनी की 100% शेयर है, जो आईपीओ इश्यू के बाद घटकर 73.17% रह जाएगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article