बिजनेस

Patel Engineering: ब्रोकरेज फर्म ने दी पटेल इंजीनियरिंग में निवेश की सलाह, 23% फायदा करा सकता है 70 रु से सस्ता शेयर

Patel Engineering Share Price Target: हेम सिक्योरिटीज ने पटेल इंजीनियरिंग को 80 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 65.06 रुपये है। ये 80 रु तक जाने में मौजूदा भाव से करीब 23 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

पटेल इंजीनियरिंग के शेयर खरीदने की सलाह

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • पटेल इंजीनियरिंग में निवेश की सलाह
  • 23% रिटर्न दे सकता है शेयर
  • 70 रु से कम है रेट

Patel Engineering Share Price Target: अकसर निवेशक सस्ते शेयरों में पैसा लगाने पर विचार करते हैं। इससे उन्हें कम पैसों में अधिक शेयर मिल जाते हैं। ऐसा ही एक शेयर है पटेल इंजीनियरिंग। पटेल इंजीनियरिंग का शेयर गुरुवार को मजबूत स्थिति में है। बीएसई पर करीब सवा 3 बजे कंपनी का शेयर 0.69 रु या 1.07 फीसदी की मजबूती के साथ 65.06 रु पर है। इसका शेयर 64.37 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 64.74 रु पर खुला था। बता दें कि एक ब्रोकरेज फर्म ने पटेल इंजीनियरिंग के शेयर खरीदने की सलाह दी है और शेयर के लिए टार्गेट भी दिया है।

ये भी पढ़ें -

कितना है टार्गेट

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार हेम सिक्योरिटीज ने पटेल इंजीनियरिंग को 80 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 65.06 रुपये है। ये 80 रु तक जाने में मौजूदा भाव से करीब 23 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी है पटेल इंजीनियरिंग

पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी है। इसकी मार्केट कैपिटल 5,033.15 करोड़ रु है। इसे 1949 में शुरू किया गया था।

कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस

  • पटेल इंजीनियरिंग का शेयर बीते 5 दिनों में करीब 13 फीसदी चढ़ा है
  • एक महीने में ये 15.6 फीसदी मजबूत हुआ है
  • 6 महीनों में शेयर ने 45.6 फीसदी फायदा कराया है
  • एक साल में ये 227 फीसदी रिटर्न दे चुका है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article