बिजनेस

IPO: 3 जुलाई को खुलेगा एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स का IPO, शार्क टैंक की जज ने 2.8 करोड़ रु से बना लिए 639 करोड़ रु

Emcure Pharmaceuticals IPO: एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स का IPO 3 जुलाई से खुलेगा। 5 जुलाई को इसका आईपीओ बंद होगा। शार्क टैंक जज नमिता थापर ने इस कंपनी में निवेश किया है।

Image

आ रहा एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स आईपीओ

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • कल से खुलेगा एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स का IPO
  • 5 जुलाई को होगा बंद
  • 960-1008 रु है प्राइस बैंड

Emcure Pharmaceuticals IPO: एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स का IPO 3 जुलाई से 5 जुलाई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। आईपीओ में 800 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और प्रमोटरों और मौजूदा शेयरधारक 1,152 करोड़ रुपये के 1.14 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए करेंगे। इस तरह आईपीओ का कुल साइज 1,952 करोड़ रुपये का हो जाएगा। आईपीओ में लॉट साइज 14 शेयरों की है। बता दें कि शार्क टैंक की जज रही नमिता थापर पुणे स्थित एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की होल-टाइम डायरेक्टर और प्रमोटर ग्रुप का हिस्सा हैं। उन्होंने इस कंपनी में निवेश किया था। अब वे इसके कुछ शेयर बेचेंगी। आगे जानिए थापर को आईपीओ से कितनी कमाई होगी।

ये भी पढ़ें -

कितना है प्राइस बैंड

एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 960 रुपये से 1,008 रुपये तय किया है। नमिता थापर ने 3.44 रुपये प्रति शेयर के वेटेड एवरेज कॉस्ट ऑफ एक्विजिशन (WACA) पर एमक्योर में निवेश किया था। वह आईपीओ में OFS के तहत लगभग 12.68 लाख शेयर बेचेंगी। मगर ये उनकी पूरी हिस्सेदारी नहीं है।

थापर को कितनी होगी कमाई

मार्च 2024 तक, एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स के प्रमुख प्रमोटर के रूप में थापर के पास 63,39,800 इक्विटी शेयर हैं, जो कंपनी में 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। प्राइस बैंड के ऊपरी लेवल यानी 1,008 रुपये पर 12.68 लाख शेयर बेचने पर उन्हें लगभग 127 करोड़ रुपये मिलेंगे।

उन्होंने 3.44 रु के हिसाब से 63,39,800 इक्विटी शेयर खरीदने के लिए 2.18 करोड़ रु का निवेश किया होगा, जो अब 1008 रु के भाव पर 639 करोड़ रु बन गया। यानी उनकी निवेश राशि 293 गुना से अधिक हो गई। इसी में से वे 12.68 लाख शेयर बेचकर 127 करोड़ रु जुटा लेंगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article