बिजनेस

10 साल में 14 लाख करोड़ बढ़ी दौलत,अविवाहित 10 बच्चों के बाप मस्क को कितना जानते हैं आप

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated May 12, 2023, 02:00 PM IST

Elon Musk Net Worth And His Family:एलन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। फोर्ब्स के रियल टाइम इंडेक्स के अनुसार मस्क के पास इस समय 179.5 अरब डॉलर यानी करीब 15 लाख करोड़ रुपये हैं। वह 6 कंपनियों के मालिक है।

Image

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं एलन मस्क

Elon Musk Net Worth And His Family:एलन मस्क एक बार फिर चर्चा में हैं। मस्क ने ऐलान किया है कि उनकी ट्विटर सीईओ की तलाश पूरी हो गई है। वह एक महिला हैं और वह जल्द ही ट्विटर को ज्वाइन करेंगे। मस्क के इस ऐलान के बाद नेटिजन उनको लेकर तरह-तरह के मीम्स बना रहे हैं। मस्क दूसरे अरबपतियों और कारोबारियों की तुलना में बेहद अलग अंदाज में दिखते हैं। उनके बयान और हरकतें हमेशा चर्चा में रहती हैं। मस्क के करियर भी इस तरह बेहद अलग रहा है। उन्होंने उन सेक्टर में दांव लगाया जहां लोग सोचते ही नहीं थे। उसका उन्हें फायदा भी मिला और उनकी दौलत महज 10 साल में 14 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गई।

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स

एलन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। फोर्ब्स के रियल टाइम इंडेक्स के अनुसार मस्क के पास इस समय 179.5 अरब डॉलर यानी करीब 15 लाख करोड़ रुपये हैं। वह 6 कंपनियों के मालिक है। जिसमें Tesla, Spacex, Boring, Twitter जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। Tesla जहां इलेक्ट्रिक कारों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। वहीं Spacex अंतरिक्ष क्षेत्र में काम कर रही है। जबकि Boring एक स्टार्ट अप है। जबकि ट्विटर एक माइक्रोब्लॉगिंग साइट है।

जनसंख्या पर जताते रहे हैं चिता, पर खुद के 10 बच्चे

एलन मस्क दुनिया की बढ़ती आबादी पर न केवल चिंता जताते रहे हैं बल्कि उसको लेकर नसीहत भी देते रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद उनके 10 बच्चे हैं। अहम बात यह है कि 51 साल के मस्क ने शादी नहीं की है। उनके 10 बच्चे 3 महिलाओं से पैदा हुए हैं। मस्क अमेरिका के टेक्सास राज्य के आस्टिन में रहते हैं। उनका अपना कोई घर भी नहीं है। वह कई बार यह दावा कर चुके हैं कि वह अपने दोस्तों के घर में रहते हैं।

मस्क को फोर्ब्स ने 2019 में दुनिया के इन्नोवेटिव लीडर में नंबर एक स्थान पर रखा था।

Space X से मिला बड़ा बूस्ट

मस्क को इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla से पहचान और दौलत मिली लेकिन उनकी दौलत बढ़ाने में Space X का बड़ा हाथ रहा है। साल 2002 में उसका गठन किया था। और 2022 में फंडिंग मिलने के बाद उसकी वैल्युएशन 127 अरब डॉलर पहुंच गई। कंपनी की वैल्यू तीन साल में चार गुना बढ़ गई। इसी तरह Tesla में मस्क की 23 फीसदी हिस्सेदारी है। हालांकि उसके आधे शेयर को गिरवी रख उन्होंने लोन ले रखा है।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article