बिजनेस

एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अब Twitter Blue सब्सक्राइबर्स अपलोड कर पाएंगे दो घंटे का वीडियो

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 19, 2023, 08:30 AM IST

Elon Musk Announces Twitter New Feature: मस्क ने ट्वीट पोस्ट में बताया है कि अब ट्विटर ब्लू टिक सब्सक्राइबर्स दो घंटे की 8 जीबी तक के वीडियो क्लिप अपलोड कर सकेंगे।

Image

एलन मस्क

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 3 तरह के हुए ब्लू टिक
  • मोबाइल यूजर्स के लिए ब्लू टिक 900 रुपये मंथली
  • नए CEO की हुई घोषणा

Elon Musk Announces Twitter New Feature: एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर ब्लू (Twitter Blue) टिक सब्सिक्रिप्शन की सर्विस शुरू की थी। इसके तहत ब्लू टिक पाने के लिए भी चार्ज देना पड़ रहा है। इसमें लंबे टेक्स्ट वाले मैसेज पोस्ट करने वाले फीचर्स के बाद अब कंपनी ने एक और ऐलान किया है।

मस्क ने ट्वीट पोस्ट में बताया है कि अब ट्विटर ब्लू टिक सब्सक्राइबर्स दो घंटे की 8 जीबी तक के वीडियो क्लिप अपलोड कर सकेंगे। एलन मस्क ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा, "ट्विटर ब्लू वेरिफाइड सबस्क्राइबर अब दो घंटे (8 GB) का वीडियो अपलोड कर सकते हैं।" यानी इस सर्विस को पाने के लिए यूजर्स को Twitter Blue का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। उसके बाद ही वो दो घंटे का लंबा वीडियो शेयर कर पाएंगे।

हाल ही में मिवा नया CEO

मस्क ने Twitter के नए CEO की ऐलान भी की थी। उन्होंने लिंडा याकारिनो को Twitter का नया CEO बनाया है। कंपनी ने डायरेक्ट मैसेज फीचर को रोल आउट किया था। इसके जरिए यूजर अब ट्विटर पर सीधा मैसेज भेज सकेंगे और सभी मैसेज एन्क्रिप्टेड होंगे। यानी कि इन मैसेज को कोई भी डिकोड नहीं कर पाएगा।

प्रति आर्टिकल के आधार पर शुल्क चुकाना होगा

एलन मस्क ने ट्विटर यूजर्स को बड़ा संकेत दिया था। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि अब यूजर्स को प्रति आर्टिकल के आधार पर शुल्क चुकाना होगा। इसके साथ ही यदि यूजर्स मंथली सब्सक्रिप्शन के लिए साइन अप नहीं करते हैं तो उन्हें आर्टिकल पढ़ने के लिए ज्यादा पेमेंट करना होगा। मस्क ने कहा- कई लोगों के लिए यह इनकम का एक खास सोर्स बनेगा और अच्छा कंटेंट तैयार करने में ज्यादा समय लगाने के लिए मजबूर करेगा।

3 तरह के हुए ब्लू टिक

ट्विटर पर पहले वेरिफाइड अकाउंट्स पर सिर्फ ब्लू टिक दिया जाता था। कंपनी अब तीन तरह के मार्क दे रही है। ट्विटर पर सरकार से संबंधित खातों को ग्रे टिक, कंपनियों को गोल्डन टिक और अन्य वेरिफाइड अकाउंट्स को ब्लू टिक दिया जा रहा है।

ब्लू टिक का भारत में कितना चार्ज?

भारत में भी इसकी शुरुआत की गई। इसके तहत जो लोग इस सर्विस के लिए भुगतान करेंगे, वे ही अपने अकाउंट्स पर ब्लू टिक ले सकेंगे। भारत में ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन 650 रुपये से शुरू होता है। मोबाइल यूजर्स के लिए यह 900 रुपये प्रति महीना है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article