बिजनेस

Elon Musk फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, अंबानी-अडानी का ये है हाल

टेक इंडस्ट्री में चुनौतियों के चलते अरनॉल्ट ने पहली बार दिसंबर में मस्क को पीछे छोड़ दिया था। LVMH, जिसे अरनॉल्ट ने शुरू किया था, लुइस वुइटन (Louis Vuitton), फेंडी (Fendi) और हेनेसी (Hennessy) सहित कई ब्रांड्स की मालिक है।

Image

सबसे अमीर व्यक्ति बने एलन मस्क

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • मस्क फिर बने सबसे अमीर व्यक्ति
  • बर्नार्ड अरनॉल्ट दूसरे नंबर पर फिसले
  • अंबानी हैं 13वें सबसे अमीर व्यक्ति

Elon Musk Become Richest Person : एलन मस्क (Elon Musk) फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। टेस्ला इंक (Tesla) के सीईओ मस्क ने पेरिस ट्रेडिंग में अरनॉल्ट के LVMH के शेयरों में 2.6% की गिरावट के बाद बुधवार को लग्जरी टाइकून बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) को पीछे छोड़ दिया। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) में इस साल सबसे अमीर व्यक्ति बनने के लिए मस्क और 74 वर्षीय फ्रांसीसी अरनॉल्ट में काफी कड़ा मुकाबला रहा है।

पिछले साल पिछड़ गए थे मस्क

टेक इंडस्ट्री में चुनौतियों के चलते अरनॉल्ट ने पहली बार दिसंबर में मस्क को पीछे छोड़ दिया था। अरनॉल्ट LVMH के मालिक हैं। LVMH के लग्जरी ब्रांड्स में लुइस वुइटन (Louis Vuitton), फेंडी (Fendi) और हेनेसी (Hennessy) शामिल हैं।

कितनी है दौलत

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक इस समय मस्क की दौलत 192 अरब डॉलर या 15.82 लाख करोड़ रु है। वहीं अरनॉल्ट 187 अरब डॉलर या 15.41 लाख करोड़ रु के मालिक हैं। इस साल एक तरफ जहां मस्क की दौलत में 55.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है, वहीं अरनॉल्ट की संपत्ति में 24.5 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

अंबानी-अडानी की क्या है पॉजिशन

इस समय रिलायंस (Reliance) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं और उनकी दौलत 6.98 लाख करोड़ रु है। अंबानी दुनिया के 13वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वहीं गौतम अडानी (Gautam Adani) 19वें नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति इस समय 5.05 लाख करोड़ रु है।

क्यों दूसरे नंबर पर फिसले अरनॉल्ट

धीमी आर्थिक वृद्धि, खास कर चीन के बाजार में, के संकेतों के बीच लग्जरी सेक्टर की ग्रोथ में कमी की संभावना बढ़ गई। इससे एलवीएमएच के शेयरों में अप्रैल के बाद से लगभग 10% की गिरावट आई है। इससे अरनॉल्ट की संपत्ति में काफी कमी आई है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article