बिजनेस

ईडी ने इस एजुकेशन प्लेटफॉर्म पर कसा शिकंजा, जब्त किए 8.26 करोड़ रुपये के फंड

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 19, 2023, 05:18 PM IST

ED Raid Pigeon Education Technology: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को कहा कि उसने विदेशी मुद्रा कानून के कथित उल्लंघन से जुड़ी एक जांच के तहत बेंगलुरु स्थित एक ऑनलाइन एजुकेशन कंपनी का 8.26 करोड़ रुपये मूल्य की फंड जब्त किया है।

Image

प्रवर्तन निदेशालय

Photo : iStock

ED Raid Pigeon Education Technology: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को कहा कि उसने विदेशी मुद्रा कानून के कथित उल्लंघन से जुड़ी एक जांच के तहत बेंगलुरु स्थित एक ऑनलाइन एजुकेशन कंपनी का 8.26 करोड़ रुपये मूल्य की फंड जब्त किया है। पिजन एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चीनी नागरिकों के स्वामित्व और नियंत्रण में है। कंपनी के फंड को फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट ( FEMA) की धारा 37ए के तहत जब्त कर लिया गया है ।

चीन के हैं कंपनी के मालिक

कंपनी ने "ओडाक्लास" ब्रांड नाम के तहत ऑनलाइन एजुकेशन दे रही थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अप्रैल में समूह के खिलाफ खोज की और "पाया कि कंपनी चीनी नागरिकों के 100 प्रतिशत स्वामित्व में है और वित्तीय निर्णयों सहित कंपनी के सभी मामलों को चीन में बैठे व्यक्तियों द्वारा लिया जा रहा है"।

विज्ञापन पर हुए खर्च का नहीं मिला ब्यौरा

एजेंसी ने आरोप लगाया कि यह पता लगाया गया कि कंपनी ने चीनी निदेशक लियू कैन के "निर्देशों पर" विज्ञापन और विपणन व्यय के नाम पर चीन और हांगकांग को 82.72 करोड़ रुपये की हेराफेरी की है। कंपनी अपनी ओर से सेवा प्राप्त करने का कोई प्रमाण और उक्त खर्चों के लिए प्रकाशित किसी भी विज्ञापन का प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सकी।

गूगल और फेसबुक से हुए विज्ञापन

"ईडी ने कहा कि कंपनी के निदेशक और लेखा प्रबंधक ने जांच के दौरान स्वीकार किया कि कैन के निर्देश पर ही भुगतान किया गया था। कंपनी के भारतीय निदेशक वेदांत हमीरवासिया ने कहा कि चीनी निदेशक ने उन्हें बताया कि विज्ञापन Google और फेसबुक के माध्यम से प्रकाशित किए गए थे। हालांकि, इन प्लेटफार्मों द्वारा कोई पुष्टि या चालान प्रस्तुत नहीं किया गया है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article