बिजनेस

Railway Stocks: इन 4 रेलवे स्टॉक्स में कमाई का मौका, RVNL-IRFC दे सकते हैं 25% तक रिटर्न

Railway Stocks To Buy: ब्रोकरेज प्रभुदास लीलाधर ने अपनी ताजा रिपोर्ट में आरवीएनएल के शेयरों में निवेश की सलाह दी है। इसके लिए ब्रोकरेज फर्म ने 340 रु का टार्गेट और 255 रु का स्टॉपलॉस रखने की सलाह दी है।

Image

रेलवे शेयरों में करें खरीदारी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • रेलवे स्टॉक्स में कमाई का मौका
  • मिल सकता है 25% तक रिटर्न
  • RVNL-IRFC कराएंगे फायदा

Railway Stocks To Buy: इस साल रेलवे शेयर काफी चर्चा में रहे हैं। जनवरी से ही रेलवे शेयरों में काफी एक्शन भी देखने को मिला है। मगर आगे रेलवे स्टॉक्स को लेकर क्या स्ट्रेटेजी होनी चाहिए, यहां हम इसी की जानकारी देंगे। सबसे पहले बात करते हैं रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) की। आरवीएनएल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 15 मई को होगी। उस बैठक में तिमाही नतीजों के साथ ही डिविडेंड का भी ऐलान किया जाएगा। आगे इसका शेयर भी अच्छा रिटर्न दे सकता है। जानते हैं ब्रोकरेज फर्म की राय क्या है।

ये भी पढ़ें -

RVNL कितना फायदा करा सकता है

ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज प्रभुदास लीलाधर ने अपनी ताजा रिपोर्ट में आरवीएनएल के शेयरों में निवेश की सलाह दी है। इसके लिए ब्रोकरेज फर्म ने 340 रु का टार्गेट और 255 रु का स्टॉपलॉस रखने की सलाह दी है। इसका मौजूदा भाव 289 रु है। यानी ये 340 रु के टार्गेट को हासिल करने में 17.7 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

शेयर का नाममौजूदा भावटार्गेट प्राइस
RVNL289 रु340 रु
IRFC159 रु180-200 रु
IRCTC1057 रु1100 रु
IRCON 252 रु275 रु

IRFC का टार्गेट है कितना

हाल ही में ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट गिरीश सोडानी ने IRFC को 185-200 रु टार्गेट के साथ खरीदने की सलाह दी थी। जबकि आज इसका शेयर 159 रु के करीब बंद हुआ। यानी ये 25 फीसदी से अधिक फायदा करा सकता है।

ये भी पढ़ें -

IRCTC भी करा सकता है फायदा

ईटी नाउ स्वदेश के एक खास एपिसोड में जाने-माने मार्केट एक्सपर्ट संजीव भसीन ने कहा कि आईआरसीटीसी भी फायदा करा सकता है। वे इस रेलवे पीएसयू स्टॉक को लेकर उत्साहित हैं और उन्होंने 1,100 रुपये का टार्गेट प्राइस रखा है। ये शेयर आज 1057 रु बंद हुआ।

Railway Stocks To Buy

रेलवे स्टॉक्स में निवेश की सलाह

IRCON पर क्या है राय

भसीन ने इरकॉन के शेयरों को 230 रुपये के स्टॉप लॉस और 275 रुपये के टार्गेट के साथ खरीदने की सलाह दी। आज बीएसई पर इरकॉन इंटरनेशनल का शेयर 252 रु पर बंद हुआ है। ये शेयर भी अच्छा फायदा करा सकता है।

IRCTC And IRFC Have Buy Call

कई शेयरो ंमें निवेश का सही समय

इन बातों का रखें ध्यान

  • शेयर में निवेश पर हमेशा एक डायवर्सिफाई पोर्टफोलियो बनाएं
  • गिरावट के लिए हमेशा तैयार रहें
  • शॉर्ट टर्म ट्रेड से बचें
  • अपने लॉन्ग टर्म पोर्टफोलियो को बनाए रखें

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म और एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article