बिजनेस

Bank Stocks: 3 बैंक शेयरों के लिए ब्रोकरेज फर्म ने दी BUY रेटिंग, 34% तक मिल सकता है रिटर्न, चेक करें टार्गेट

Bank Stocks To Buy: आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड को 70 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। इसका मौजूदा बाजार भाव 57.24 रुपये है। यानी ये मौजूदा भाव से 34 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

3 बैंक शेयरों के लिए BUY रेटिंग

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 3 बैंक शेयर खरीदने की सलाह
  • ब्रोकरेज फर्म ने दी BUY रेटिंग
  • मिल सकता है तगड़ा रिटर्न

Bank Stocks To Buy: इस समय पीएसयू बैंकों के शेयर रिकॉर्ड लेवल पर हैं। हालांकि कुछ बैंक शेयरों में कमाई का मौका अब भी है। अलग-अलग ब्रोकरेज फर्म बैंकिंग शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रही हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 3 बैंक शेयरों की जानकारी देंगे, जो अपने-अपने मौजूदा स्तरों से फायदा करा सकते हैं। इनमें उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (Utkarsh Small Finance Bank Ltd), आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) शामिल हैं। आगे जानिए इन बैंकों के शेयरों के लिए टार्गेट कितना है।

ये भी पढ़ें -

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड को 70 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। इसका मौजूदा बाजार भाव 57.24 रुपये है। यानी ये मौजूदा भाव से 34 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार एक्सिस सिक्योरिटीज ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को 104 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक लिमिटेड का मौजूदा बाजार भाव 82.15 रुपये है। यानी ये मौजूदा भाव से 26 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।

आईसीआईसीआई बैंक

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार मोतीलाल ओसवाल ने आईसीआईसीआई बैंक पर 1300 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 1,149.90 रुपये है। यानी ये मौजूदा भाव से 13 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को अलग-अलग ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article