बिजनेस

दिवाली तक लाखों की होगी कमाई, शुरू करें ये 5 सीजनल बिजनेस, निवेश करने होंगे कुछ हजार

भारत त्योहारों का देश हैं। यहां सालों भर कोई न कोई त्योहार मनाया जाता है। एक बार फिर त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है। यानी बाजारों में रौनक बढ़ने वाली है। इस मौके का फायदा उठाकर आप भी अपना बिजनेस शुरू कर अच्छी कमाई कर सकते हैं।

Image

Festive Business Ideas (Istock)

गणेश चतुर्थी के साथ त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है। आने वाले दिनों में नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली भैया दूज और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं। इन त्योहारों के दौरान लोग जमकार खरीदारी करते हैं। इस मौके का फायदा उठाकर आप पार्ट टाइम सीजनल बिजनेस शुरू कर सकते हैं। हम आपको 5 ऐसे ही बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। इन बिजनेस को शुरू करने के लिए बड़ी पूंजी की भी जरूरत नहीं होगी। आप कुछ हजार निवेश कर ये बिजनेस शुरू कर लाखों की कमाई कर सकते हैं।

डेकोरेशन का बिजनेस

आप इस त्योहारी सीजन में होम डेकोरेशन का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आप दीये, लाइटिंग, गणेश-लक्ष्मी मूर्ति, तोरण, गिफ्ट पैकिंग आइटम आदि की बिक्री शुरू कर सकते हैं। त्‍योहारों पर घर की सजावट में लाइटिंग और डेकोरेशन की काफी डिमांड रहती है। आप यह बिजनेस ₹25,000 से 50 हजार रुपये निवेश कर शुरू कर सकते हैं। दिवाली तक आप आसानी से 2 से 3 लाख रुपये की कमाई कर लेंगे।

पूजन सामग्री का बिजनेस

त्योहारों में पूजन सामग्री की मांग काफी बढ़ जाती है। त्योहारों के दौरान पूजा सामग्री का बिजनेस कमाई का बेहतरीन मौका दे सकता है। भारत में ज्यादातर घरों में अगरबत्ती, धूप, कपूर, रोली, चंदन जैसी चीजों की जरूरत पड़ती है। इस बिजनेस की खासियत यह है कि इसे शुरू करने के लिए ₹20000 से ₹50000 तक का निवेश काफी है। सही तरीके से काम करें तो आप रोजाना ₹2,000 से ₹3,000 तक की कमाई आसानी से कर सकते हैं।

मिठाई का बिजनेस

त्योहारों के दौरान मिठाई का बिजनेस खूब चलता है। आप लड्डू, जलेबी, गुलाब जामुन, चॉकलेट गिफ्ट बॉक्स, ड्राई फ्रूट पैक, स्पेशल मिठाइयां की बिक्री कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। त्योहारी सीजन में सभी को एक अच्छे स्वाद की मिठाई की तलाश रहती है। आप यह बिजनेस ₹15,000 से 30000 हजार रुपये के निवेश से शुरू कर सकते हैं। डिमांड बढ़ने पर आप निवेश बढ़ाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।

त्योहारी गिफ्ट/कॉर्पोरेट गिफ्टिंग का बिजनेस

दिवाली में त्योहारी गिफ्ट/कॉर्पोरेट गिफ्टिंग का बिजनेस ट्रेंड में रहता है। तमाम कॉर्पोरेट कंपनियां अपने कर्मचारियों और क्लाइंट्स को गिफ्ट देती हैं। लोग भी परिवार व दोस्तों को गिफ्ट पैक भेजते हैं। आप यह बिजनेस शुरू कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। गिफ्टिंग बिजनेस आप 1 से 2 लाख के निवेश से शुरू कर सकते हैं। मुनाफा की बात करें तो इसमें डबल से अधिक का मुनाफा होता है।

एथनिक कपड़े और ज्वेलरी का बिजनेस

त्योहारों के दौरान नए कपड़ें और ज्वेलरी की जबरदस्त बिक्री होती है। आप अपने घर से ही साड़ियां, कुर्ते, ट्रेंडी ज्वेलरी, फैंसी चूड़ियां, जेंट्स ड्रेस, बच्चों के कपड़ें आदि की बिक्री कर सकते हैं। आज के समय में लोगों को अच्छी चीज कम कीमत में मिलनी चाहिए। वह कहीं से खरीद सकते हैं। आप 1 लाख रुपये निवेश कर यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article