बिजनेस

घर बैठे बैंकों से करें कमाई, अमिताभ बच्चन ने भी लिया है फायदा

बैंकों से घर बैठे कई तरीकों से कमाई की जा सकती है। इनमें रिवर्स मॉर्गेज लोन स्कीम, एटीएम फ्रेंचाइजी, निवेश और बैंक मित्र शामिल है।

Image

बैंकों से कई तरीकों से हो सकती है कमाई

KEY HIGHLIGHTS
  • बैंक मित्र बनकर कमाई करना आसान है
  • एटीएम फ्रेंचाइजी लेकर भी कमाई की जा सकती है
  • रिवर्स मॉर्गेज लोन स्कीम भी कमाई का आसान जरिया है

Earning from Bank : आप बैंकों से कई तरीकों से पैसा कमा सकते हैं। इनमें निवेश के अलावा रिवर्स मॉर्गेज लोन स्कीम (Reverse Mortgage Loan Scheme) और एटीएम फ्रेंचाइजी (ATM Franchise) लेना शामिल है। बता दें कि बैंक को अपनी प्रॉपर्टी किराए पर देकर भी कमाई की जा सकती है।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने सितंबर 2021 में देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) को अपनी प्रॉपर्टी लीज पर दी थी। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने एसबीआई (SBI) को मुंबई के जुहू इलाके में बच्चन परिवार (Bachchan Family) की एक प्रॉपर्टी का ग्राउंड फ्लोर लीज पर दिया था।

रिवर्स मॉर्गेज लोन स्कीम

रिवर्स मॉगेज लोन स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिक बैंक के पास अपनी प्रॉपर्टी गिरवी रखते हैं और इसके बदले उन्हें समय-समय पर बैंक पेमेंट करता है। घर का मालिकाना हक वरिष्ठ नागरिक के पास ही रहता है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के पास इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए आप इस लिंक पर जा सकते हैं।

एटीएम फ्रेंचाइजी

टाटा कम्युनिकेशंस की सब्सिडरी इंडिकैश (Indicash) प्रमुख एटीएम ऑपरेटर है। आप एटीएम फ्रेंचाइजी लेकर भी घर बैठे कमाई कर सकते हैं। आप इस लिंक पर पर जाएं और Enquire Now पर क्लिक करें। एक फॉर्म खुलेगा, इस पर सारी डिटेल भरें और सबमिट करें।

इसके बाद आगे की प्रोसेस शुरू होगी।

निवेश करके होगी कमाई

बैंकों के पास निवेश के एक नहीं बल्कि ढेरों विकल्प होते हैं। इनमें FD, RD और बचत खाते आदि शामिल हैं। इनमें किसी भी ऑप्शन में पैसा लगाकर आपको ब्याज के रूप में कमाई होीगी। आपको लगातार रिटर्न मिलता रहेगा।

बैंक मित्र बनकर करें कमाई

आप बैंक मित्र बन कर भी कमाई कर सकते हैं। इसमें कमाई बैंक से मिलने वाली कमीशन के तौर पर होती है। आप बैंक मित्र बनना चाहें तो इस लिंक पर आवेदन कर सकते हैं।

खाता खुलवाएं और करें कमाई

आपने अकसर देखा होगा कि कुछ लोग अलग-अलग बैंकों के खाते खुलवाने के लिए सड़क, मेट्रो स्टेशन आदि पर खड़े होते हैं। वे लोगों के 5 मिनट में खाते खुलवाते हैं। इसके लिए उन्हें कमीशन मिलती है। आप भी इस तरह से कमाई कर सकते हैं। आप इसके लिए अपने घर पर भी छोटा सा सेट-अप खोल सकते हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article