ई-श्रम कार्ड के लिए ये लोग हैं पात्र (e-SHRAM Card Eligibility)
इस योजना के लिए मजदूरों के अलावा सामान्य निवासी, छात्र, निम्न आय वाले परिवार भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस योजना के तहत 16 से 59 साल की उम्र में आने वाले लोग रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद आपको 12 अंकों का एक विशिष्ट नंबर दिया जाता है।
रजिस्ट्रेशन के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी (e-SHRAM Card Documents)
Aadhaar Card से लिंक हुआ मोबाइल नंबर- सेविंग बैंक अकाउंड की डिटेल
- एजुकेशन सर्टिफिकेट
- व्यावसायिक सर्टिफिकेट
- इनकम सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
E-Shram Card के जरिए असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है जिस व्यक्ति के पास ई-श्रम कार्ड होता है, वह प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख के दुर्घटना बीमा कवर का हकदार है।
कैसे करें अप्लाई? (e-SHRAM card Registration Process)
- अगर आप भी ई-श्रम कार्ड के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाएं और 'ई-श्रम पर रजिस्टर' पर क्लिक करें।
- अब अपने Aadhaar Card से लिंक मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें। अब सही विकल्प चुनें कि आप EPFO या ESIC के सदस्य हैं या नहीं।
- 'गेट ओटीपी' पर क्लिक करें। इसे दर्ज करने के बाद ई-श्रम के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें और नियमों और शर्तों से सहमत होने वाले बॉक्स पर क्लिक करके इसे सबमिट कर दें।
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करें और ओटीपी को मान्य करने के लिए उस पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर पहले से भरा हुआ एक फॉर्म दिखाई देगा।
- अपनी जानकारी को वेरिफाई करें और जारी रखें पर क्लिक कर दें। इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिव्यू या सेल्फ-डेक्लेरेशन दिखाई देगा।
- सभी जानकारी को चेक कर लें और फिर डेक्लेरेशन बॉक्स पर क्लिक करें और आगे बढ़ने के लिए सबमिट कर दें। फिर मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करें और वेरिफाई करें।
- अब आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया है। आपकी स्क्रीन पर UAN Card जनरेट हो जाएगा। इस यूएएन कार्ड को याद से डाउनलोड कर लें।
अगर आपके पास ई-श्रम कार्ड है, तो आपको प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana) के तहत 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।
