बिजनेस

Pollution In Delhi: 'जहरीली हवा' ने दिल्ली का कारोबार किया मंदा, लगी 2500 करोड़ की चपत, बाहरी खरीदारी की संख्या रह गई एक-तिहाई

Pollution Effects On Business: दिल्ली में रिटेल मार्केट्स में मंदी देखी जा रही है क्योंकि शहर की हवा की क्वालिटी 'गंभीर' श्रेणी में पहुँच गई है। टीवी, अख़बारों और सोशल मीडिया के जरिए प्रदूषण के बारे में मिल रही जानकारी लोगों को बाज़ार जाने से रोक रही है।

Image

कारोबार पर प्रदूषण का प्रभाव

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में प्रदूषण से कारोबार प्रभावित
  • लोग बाजार आने से कतरा रहे
  • रोज 100 करोड़ का नुकसान

Pollution Effects On Business: चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ते वायु प्रदूषण और उससे निपटने के लिए लागू किए गए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी-4) के तहत कड़े प्रतिबंधों ने बिजनेसों को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिसके नतीजे में पिछले महीने यानी नवंबर में 2,500 करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल और प्रेसिडेंट सुभाष खंडेलवाल ने एक बयान में कहा कि कमर्शियल और हल्के वाहनों पर प्रतिबंध के साथ-साथ बाहर से दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों की संख्या में जोरदार कमी से ट्रेड, इंडस्ट्री और टूरिज्म पर बुरा असर पड़ा है।

ये भी पढ़ें -

रिटेल मार्केट्स को हो रहा नुकसान

गोयल ने कहा कि दिल्ली में रिटेल मार्केट्स में मंदी देखी जा रही है क्योंकि शहर की हवा की क्वालिटी 'गंभीर' श्रेणी में पहुँच गई है। टीवी, अख़बारों और सोशल मीडिया के जरिए प्रदूषण के बारे में मिल रही जानकारी लोगों को बाज़ार जाने से रोक रही है।

क्या हो रहा दिल्ली में

  • दिल्ली से बाहरे के ग्राहकों की संख्या घटी
  • रोज 100 करोड़ रु का हो रहा नुकसान
  • नवंबर में करीब 2500 करोड़ का घाटा

ऑनलाइन खरीदारी को तवज्जो दे रहे दुकानदार

सीटीआई के अनुसार प्रदूषण बढ़ने से पहले एनसीआर से लगभग 3-4 लाख लोग रोजाना खरीदारी के लिए दिल्ली आते थे। हालांकि, अब यह संख्या घटकर लगभग 1 लाख रह गई है। बयान में यह भी कहा गया है कि स्थानीय दुकानदार बाजारों में जाने के बजाय ऑनलाइन खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे व्यापार घाटा और बढ़ रहा है।

रोज 100 करोड़ का नुकसान

बयान में कहा गया है, "इस वजह से दिल्ली के कारोबारियों को हर दिन करीब 100 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। पिछले महीने में यह नुकसान बढ़कर करीब 2,500 करोड़ रुपये हो गया है।" गोयल ने शादी और पर्यटन सीजन पर पड़ने वाले निगेटिव असर पर भी रोशनी डाली और कहा कि 200 से अधिक प्रोग्राम स्थगित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा, "ज़हरीली हवा के कारण दिल्ली से बाहर के लोग यहां कार्यक्रम आयोजित करने से हिचकिचा रहे हैं।"

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article