बिजनेस

IRCTC Food Charges: ट्रेन में वेज थाली पर लिया दोगुना पैसा, महिला की शिकायत पर कर्मचारी नपा, जुर्माना भी भरेगा वेंडर

IRCTC Food Charges: रुचि ने आईआरसीटीसी को टैग करते हुए एक्स पर आगे लिखा कि कर्मचारी अन्य चीजों को जोड़कर खाने की अधिक वसूलकर जनता को लूट रहे हैं। कृपया इस पर ध्यान दें।

Image

आईआरसीटीसी फूड चार्ज

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेन में वसूली गई थाली की कीमत
  • महिला ने की शिकायत
  • आईआरसीटीसी ने लिया एक्शन

IRCTC Food Charges: इंडियन रेलवे (Indian Railways) के लिए टिकटिंग, खानपान और टूरिज्म सर्विसेज आईआरसीटीसी (IRCTC) प्रोवाइड करती है। मगर एक महिला यात्री रुचि कोकचा ने दिल्ली जाने वाली ट्रेन में खाना ऑर्डर करने के बाद ज्यादा बिल वसूले जाने की शिकायत की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर बताया है कि कैसे कर्मचारियों ने उनकी शाकाहारी थाली के लिए अधिक चार्ज लिया और जब उन्होंने कीमत के बारे में उनसे बात की तो कर्मचारियों ने उनसे बहस भी की। उनकी पोस्ट पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आईं, जिनमें आईआरसीटीसी का जवाब भी शामिल है।

कितनी बताई गई थाली की कीमत

रुचि ने एक्स पर अपने पोस्ट में आईआरसीटीसी को टैग किया और लिखा कि मैं अपने परिवार के साथ ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 15658 कोच एम2 (8डेसी) में पटना से दिल्ली जा रही थी। हमारे पास कुल 10 सीटें थीं। हमने रात का खाना ऑर्डर किया और आईआरसीटीसी के डिनर सप्लायर ने हमें वेज थाली की कीमत 150 रु बताई।

जब उन्होंने बिल मांगा तो उन्हें दो भागों में बंटा हुआ एक बिल दिया गया, जिसमें वेज थाली के 80 रु और पनीर सब्जी के 70 रु अलग-अलग वसूले गए।

IRCTC Food Charges

ट्रेन में खाना

बाद में दिया 80 रु वाला बिल

रुचि ने केवल वेज थाली का बिल बनाने के लिए कहा क्योंकि उन्होंने वही ऑर्डर किया था। कर्मचारी उनसे एक घंटे तक बहस करता रहा और बोला कि बिल ऐसे ही बनता है। एक घंटे बाद कोई अधिकारी आया तब जाकर उन्हें केवल वेज थाली के हिसाब से 80 रु का बिल दिया और इतना ही भुगतान करने को कहा।

क्या आया आईआरसीटीसी का जवाब

रुचि ने आईआरसीटीसी को टैग करते हुए एक्स पर आगे लिखा कि कर्मचारी अन्य चीजों को जोड़कर खाने की अधिक वसूलकर जनता को लूट रहे हैं। कृपया इस पर गौर करें क्योंकि इस तरह का व्यवहार भारतीय रेलवे की छवि को खराब कर रहा है।

इस पर आईआरसीटीसी का जवाब आया कि मैम, इस मामले को उजागर करने के लिए धन्यवाद, इसे गंभीरता से लिया गया है। सर्विस प्रोवाइडर पर भारी जुर्माना लगाया गया है। साथ ही, ओवरचार्जिंग में शामिल संबंधित लाइसेंसधारी कर्मचारियों को हटा दिया गया है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article