How To Improve CIBIL Score: कई बार कुछ छोटी-छोटी गलतियों की वजह से सिबिल स्कोर कम हो जाता है। सिबिल स्कोर को खराब होने से पहले आपको अपनी कुछ गलतियों को सुधारना होगा। इन गलतियों को सुधारने पर कुछ ही दिनों में आपका सिबिल स्कोर रफ्तार पकड़ सकता है और 750 से ऊपर पहुंच सकता है। जब भी आप बैंक या किसी फाइनेंस कंपनी से होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन आदि लेते हैं तो बैंक सबसे पहले आपका सिबिल स्कोर देखता है। सिबिल स्कोर 300 से 900 के बीच होता है। जितना अधिक आपका सिबिल स्कोर होगा, आपको उतनी आसानी से अच्छी लोन डील मिलेगी। आगे जानिए कि यदि सिबिल स्कोर घट जाए तो आप कैसे उसमें सुधार कर सकते हैं।
समय पर भरें ईएमआई
यदि आपने लोन ले रखा है तो ईएमआई (EMI) समय पर चुकाएँ। अगर आप समय पर ईएमआई नहीं चुकाते हैं तो इसका सीधा निगेटिव असर आपके क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है। आपकी कोई भी ईएमआई न छूटे इसके लिए बैंक खाते से ऑटो डेबिट का ऑप्शन चुनें।
ज्यादा अनसिक्योर्ड लोन न लें
अनसिक्योर्ड लोन एक ऐसा लोन है जिसमें पर्सनल लोन की तरह कोई कोलेट्रल (गिरवी रखना) की आवश्यकता नहीं होती है। दो से अधिक अनसिक्योर्ड लोन नहीं लेने चाहिए। इसका निगेटिव असर आपके सिबिल स्कोर पर पड़ता है।
ये हैं बाकी टिप्स
- एक समय पर ज्यादा लोन न लें और न ही एक साथ कई लोन लें
- क्रेडिट कार्ड से लिमिट से अधिक खर्च न करें, वरना ये माना जाता है कि आप बिना सोचे पैसा खर्च करते हैं
- किसी के लोन में उसका गारंटर सोच समझ कर बनें
ये दो काम और करें
पहला क्रेडिट कार्ड लें और उसका लिमिटेड इस्तेमाल कर उसका बिल सही समय पर भरें। दूसरा बैंक में एफडी कराएं। चाहे कम राशि की ही सही। मगर एफडी से सिबिल पर पॉजिटिव असर पड़ता है।
