बिजनेस

नवंबर में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में 9% इजाफा, ये एयरलाइन रही नंबर वन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2023, 05:55 PM IST

घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या नवंबर में नौ प्रतिशत इजाफा का इजाफा हुआ। यात्रियों की संख्या 1.27 करोड़ से अधिक रही। इंडिगो देश की सबसे बड़ी घरेलू विमानन कंपनी बनी रही।

Image

घरेलू हवाई यात्रियों में इजाफा

Photo : BCCL

घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या नवंबर में 9 प्रतिशत बढ़कर 1.27 करोड़ से अधिक रही। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। इंडिगो देश की सबसे बड़ी घरेलू विमानन कंपनी बनी रही। हालांकि नवंबर में इसकी बाजार हिस्सेदारी घटकर 61.8 प्रतिशत हो गई, जो अक्टूबर में 62.6 प्रतिशत थी। नवंबर में किसी भी अनुसूचित विमानन कंपनी का ‘ऑन-टाइम परफॉर्मेंस’ (ओटीपी) अंक 80 प्रतिशत से अधिक नहीं रहा।

नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में सालाना आधार पर 9.06 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ हवाई यात्रा करने वालों की संख्या 1.27 करोड़ रही, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह संख्या 1.17 करोड़ थी। डीजीसीए के मुताबिक जनवरी-नवंबर 2023 में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या सालाना आधार पर 25.09 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,382.34 लाख रही, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 1,105.10 लाख थी। विमानन कंपनी स्पाइसजेट की घरेलू बाजार हिस्सेदारी अक्टूबर में पांच प्रतिशत से बढ़कर नवंबर में 6.2 प्रतिशत हो गई। पिछले महीने इसका ओटीपी स्कोर 41.8 प्रतिशत था।

एयर इंडिया की घरेलू बाजार हिस्सेदारी नवंबर में 10.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रही, जबकि विस्तारा की हिस्सेदारी पिछले महीने मामूली गिरावट के साथ 9.4 प्रतिशत रह गई। अकासा एयर और एआईएक्स कनेक्ट की हिस्सेदारी नवंबर में क्रमशः 4.2 प्रतिशत और 6.6 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रही। एयर इंडिया का ओटीपी स्कोर 62.5 प्रतिशत, जबकि एईक्स कनेक्ट तथा एलायंस एयर का ओटीपी स्कोर क्रमशः 69.7 प्रतिशत और 66.1 प्रतिशत रहा। अनुसूचित घरेलू एयरलाइन के ‘ऑन-टाइम परफॉर्मेंस’ (ओटीपी) की गणना चार महानगरों के हवाई अड्डों बैंगलोर, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई पर उनकी सेवाओं के आधार पर की जाती है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article