बिजनेस

Dollar Vs Rupee: रुपया धड़ाम! एक ही दिन में सबसे बड़ी गिरावट, 1 डॉलर की कीमत बढ़कर इतनी हुई

Dollar Vs Rupee: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 90.37 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान 90.89 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गया। अंत में यह डॉलर के मुकाबले 90.84 (अस्थायी) पर बंद हुआ जो बुधवार को बंद भाव से 50 पैसे की गिरावट है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.34 पर बंद हुआ था।

Image

डॉलर बनाम रुपया

Dollar Vs Rupee: भारतीय रुपये में गिरावट थम नहीं आ रही है। आज रुपये में एक दिन की बड़ी गिरावट रही। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 50 पैसे टूटकर 90.84 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इसके साथ ही रुपये में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। रुपये में यह गिरावट कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी पूंजी की निरंतर निकसी के कारण आई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अस्थिर वैश्विक रुख और अमेरिकी मुद्रा में मजबूती ने विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी को तेज कर दिया जबकि घरेलू निवेशकों ने निचले मूल्य पर शेयरों की खरीद की।

कमजोरी के साथ खुला रुपया

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 90.37 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान 90.89 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गया। अंत में यह डॉलर के मुकाबले 90.84 (अस्थायी) पर बंद हुआ जो बुधवार को बंद भाव से 50 पैसे की गिरावट है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.34 पर बंद हुआ था।

एक्सपर्ट का क्या है कहना?

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और डॉलर के मजबूत होने से रुपया लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में टूटा। चौधरी ने कहा, ‘‘ व्यापार समझौते को लेकर बातचीत और भू-राजनीतिक तनाव को लेकर अनिश्चितता के बीच रुपये में गिरावट का अनुमान है। मजबूत डॉलर, पूंजी बाजारों से विदेशी निवेशकों की निकासी और कच्चे तेल की ऊंची कीमतें रुपये पर दबाव डाल सकती हैं।’’

शेयर बाजार में तेजी लौटी

उन्होंने अनुमान लगाया कि डॉलर के मुकाबले रुपये का हाजिर भाव 90.50 से 91.25 के दायरे में रह सकता है। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.26 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स 187.64 अंक चढ़कर 83,570.35 अंक पर जबकि निफ्टी 28.75 अंक की बढ़त के साथ 25,694.35 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.14 प्रतिशत चढ़कर 64.49 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,781.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article