बिजनेस

SIP में निवेश करते समय मार्केट टाइमिंग मायने रखती है? जानें सही जवाब

शेयर बाजार में निवेश करते समय अक्सर लोग सोचते हैं कि सही समय का इंतजार किया जाए तो ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है। यही सवाल SIP यानी सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में भी उठता है क्या SIP शुरू करने या चलाने के लिए मार्केट टाइमिंग ज़रूरी है? तो आइए जानते हैं इसका जवाब?

Image

SIP

SIP यानी सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान आज के जमाने में निवेश का सबसे चुनिंदा तरीका बन चुका है, खासकर उनके लिए जो लॉन्ग टर्म में मोटा फंड बनाना चाहते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या SIP करते समय क्या मार्केट टाइमिंग मायने रखती है? यानी क्या हमें बाजार गिरने का इंतजार करना चाहिए ताकि कम भाव पर ज़्यादा यूनिट खरीद सकें और ज्यादा रिटर्न कमा सकें? या फिर रिटर्न पर मार्केट टाइमिंग का असर पड़ता है? इस सवाल को लेकर कई निवेशक कंफ्यूज रहते हैं। तो आइए जानते हैं इसका जवाब?

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि SIP का असली फायदा तभी मिलता है जब आप मार्केट टाइमिंग की चिंता किए बिना लगातार निवेश करते हैं। क्योंकि मार्केट कब ऊपर जाएगा और कब गिरेगा, इसका सही अनुमान लगाना बड़े-बड़े प्रोफेशनल निवेशकों के लिए भी आसान नहीं होता।

SIP की खासियत

SIP की खूबी यह है कि इसमें आप हर महीने एक निश्चित राशि निवेश करते हैं, चाहे बाजार ऊपर हो या नीचे। इससे आपको औसत कीमत पर यूनिट्स मिलती रहती हैं और लंबी अवधि में आपका रिस्क भी कम होता है। बाजार गिरने पर SIP से ज्यादा यूनिट मिलती हैं और बाजार बढ़ने पर आपके निवेश का मूल्य बढ़ता है यही है “रुपये की औसत लागत” की शक्ति। अगर आप मार्केट टाइम करने की कोशिश करेंगे, तो कई बार ऐसा हो सकता है कि आप सही समय का इंतजार करते रह जाएं और निवेश ही न करें। इससे आपका पैसा बाजार में बढ़ने का मौका खो सकता है और कंपाउंडिंग का लाभ भी कम हो सकता है।

अमीर बनने के लिए सबसे जरुरी चीज

एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि SIP में सबसे जरूरी चीज़ है अनुशासन, धैर्य और लगातार निवेश। लंबी अवधि में मार्केट के उतार-चढ़ाव अपने आप संतुलित हो जाते हैं और आपको स्थिर रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए अगर आप वेल्थ क्रिएशन चाहते हैं, तो SIP शुरू करें, नियमित निवेश करें और लंबी अवधि तक जुड़े रहें। मार्केट टाइमिंग की बजाय “टाइम इन द मार्केट” यानी बाजार में अधिक समय तक बने रहना, असली सफलता की कुंजी है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article