बिजनेस

Dividend Stocks: 5 स्टॉक्स में मिल रहा डिविडेंड, फायदा उठाने का आज आखिरी मौका

Dividends Stocks खोजने वालों के लिए 5 के स्टॉक्स पर नजर रख सकते हैं। इन कंपनियों ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इनमें से ज्यादातर स्टॉक्स की रिकॉर्ड डेट 23 जनवरी, 2026 तय की गई है। ऐसे में अगर डिविडेंड पाने के लिए इन शेयरों पर नजर बनाए हुए हैं, तो मौके का फायदा उठाने के लिए आज आखिरी दिन है।

Dividend Stock

इन स्टॉक्स में मिलेगा मौका

Photo : TN Innovations

Dividends Stocks This Week: डिविडेंड इनकम पर नजर रखने वाले निवेशकों के लिए यह सप्ताह अहम रहने वाला है। बाजार में 5 कंपनियों ने इंटरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इन सभी स्टॉक्स की Ex-Date 23 जनवरी, 2026 तय की गई है। ऐसे में जो निवेशक इन डिविडेंड का फायदा उठाने चाहते है, आज उनके लिए इन शेयरों को खरीदने का आखिरी मौका है। क्योंकि, एक्स-डेट या उसके बाद शेयर खरीदने पर डिविडेंड का फायदा नहीं मिलता है।

इन 5 कंपनियों ने किया ऐलान

डिविडेंड देने वाली कंपनियों की लिस्ट में Oberoi Realty, Suraj Limited, Tips Music, Havells India और Central Bank of India शामिल हैं। रिकॉर्ड डेट नजदीक आने पर इन शेयरों में ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ने और निवेशकों की दिलचस्पी तेज होने की संभावना रहती है, क्योंकि डिविडेंड के आसपास कई बार स्टॉक में हलचल देखने को मिलती है।

किस कंपनी का कितना डिविडेंड मिलेगा

Oberoi Realty ने ₹2 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है, जिसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 23 जनवरी 2026 तय है। Suraj Limited ने ₹1.50 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है। Tips Music ने ₹5 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान किया है, जो इस लिस्ट में सबसे ज्यादा है। Havells India ने ₹4 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है। वहीं Central Bank of India ने ₹0.20 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट

Oberoi Realty में ₹2, Suraj Limited में ₹1.50, Tips Music में ₹5, Havells India में ₹4 और Central Bank of India में ₹0.20 प्रति शेयर डिविडेंड मिलेगा। इन सभी स्टॉक्स की एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 23 जनवरी 2026 है।

स्टॉकप्रति शेयर डिविडेंडEx-DateRecord Date
DBCORP₹222-Jan-202622-Jan-2026
OBEROIRLTY₹223-Jan-202623-Jan-2026
SURAJLTD₹1.5023-Jan-202623-Jan-2026
TIPSMUSIC₹523-Jan-202623-Jan-2026
HAVELLS₹423-Jan-202623-Jan-2026
CENTRALBK₹0.2023-Jan-202623-Jan-2026
कुल कितना डिविडेंड बनता है

इन 5 कंपनियों के डिविडेंड को जोड़ें तो कुल ₹12.70 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड बनता है। यानी अगर किसी निवेशक के पास इन सभी कंपनियों का 1-1 शेयर भी है, तो उसे कुल ₹12.70 का डिविडेंड मिलेगा।

डिविडेंड पाने के लिए किन बातों का ध्यान रखें

डिविडेंड पाने के लिए निवेशक का नाम रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के रिकॉर्ड में होना जरूरी होता है। इसलिए एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदना अहम माना जाता है। एक्स-डेट वाले दिन या उसके बाद खरीदे गए शेयर पर उस डिविडेंड का फायदा नहीं मिलता। बाजार जानकारों के मुताबिक, सिर्फ डिविडेंड के लिए शेयर खरीदने के बजाय निवेशकों को कंपनी के फंडामेंटल्स, वैल्यूएशन और रिकॉर्ड डेट के बाद संभावित प्राइस एडजस्टमेंट को भी ध्यान में रखना चाहिए, क्योंकि डिविडेंड के बराबर शेयर की कीमत में एडजस्टमेंट देखने को मिल सकता है।

किस कंपनी का कितना डिविडेंड

  1. Oberoi Realty ने ₹2 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान किया है, जिसकी ex-date 23 जनवरी 2026 तय है।
  2. Suraj Limited ने ₹1.50 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है।
  3. Tips Music ने ₹5 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान किया है, जो इस लिस्ट में सबसे ज्यादा है।
  4. Havells India ने ₹4 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है।
  5. Central Bank of India ने ₹0.20 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article